मॉनसून में 300 करोड़ का नुकसान..निर्माण को लेकर टीसीपी और साडा के नियमों को सख्ती से लागू करने की जरुरत – विक्रमादित्य सिंह

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-एक अगस्त को हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने की घटनाओं में प्रदेश को बड़ा नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को भी 300 करोड़ रूपए की क्षति हुई है। सड़के और ब्रिज पानी में बह गए हैं जिन्हें बहाल करने का कार्य चल रहा है।45 से अधिक लोग अभी भी लापता है जिन्हें तलाशने का कार्य चल रहा है। यह बात शिमला में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीएम सुक्खू ने भी प्रभावित क्षेत्रों में दौरा कर राहत एवम बचाव कार्य को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए हैं ।सड़कों को बहाल करने का काम किया जा रहा है। बैली ब्रिज लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ रुपए पीडब्ल्यूडी को दिए हैं ताकि बैली ब्रिज खरीदे जा सके।प्रदेश में 82 सड़के यातायात के लिए बंद है जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। तीनों जिलों मंडी, कुल्लू और शिमला जिला के उपायुक्तों मौके पर हैं।4 नई पॉकलेन मशीनें और कुछ जेसीबी समेज में सर्च अभियान को दी गई है। प्रदेश सरकार ने टीसीपी और साडा के नियमों को पिछले साल संशोधित किया है लेकिन वह पूरी तरह लागू नही हुआ है।सीएम से भी इसको लागू करने को लेकर बात हुई। नदी नालों से 100 मीटर तक निर्माण कार्य पर प्रतिबधित करने का सरकार ने फैंसला लिया है लेकिन सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है।
केन्द्र सरकार से अभी तक नहीं मिली  प्रदेश को कोई मदद 
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार से आपदा में अभी तक हिमाचल प्रदेश को कोई मदद नहीं मिली है। ऐसे में केन्द्र सरकार हिमाचल प्रदेश की मदद करे और चारों भाजपा के सांसद भी केन्द्र में हिमाचल की मदद के लिए पैरवी करें। आपदा में जिन लोगों ने अपने सब कुछ खो दिया है सरकार उनके साथ हैं और किसी दूसरी जगह उनको बसाने का कार्य है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के साथ मिलकर प्रदेश लोक निर्माण विभाग कुछ प्रॉजेक्ट पर काम कर रहा है जिसको लेकर 7 अगस्त को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मिलेंगे और इन प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा करेंगे। खासकर सिरमौर और चौपाल में कुछ प्रॉजेक्ट को लेकर उत्तराखंड के सीएम से चर्चा की जायेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.