/ Nov 27, 2026

नौकरी पाने का सपना करें साकार… HKRN ने निकाली 10 हजार भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी

गुरुग्राम (एकता): नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। युवाओं को बाहर जाने का मौका मिल रहा है। खास बात यह है कि उन्हें फ्री में जाने का अवसर मिलेगा। कोई भी पैसा नहीं लगेगा। हालांकि पहले उन्हें बाहर नौकरी करने जाने के लिए पैसे देने पड़ते थे। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने इजरायल के लिए निकाली 10 हजार भर्ती निकाली हैं। जो युवा इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह एचकेआरएन (HKRN) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर सबकुछ लिखा गया है।

इन पदों पर निकली 10 हजार भर्तियां

बता दें कि इजरायल के लिए निकाली 10,000 कुशल श्रमिक, दुबई के लिए 50 बाउंसर और यूके के लिए 120 स्टाफ नर्सेज की भर्ती निकाली गई है। जो युवा इसमें इच्छुक है वह नौकरी के लिए फार्म भर सकता है। इनके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 25 से 54 साल और अनुभव न्यूनतम 3 साल का होना चाहिए। इजरायल के लिए कारपेंटर के लिए 3 हजार पद, आयरन बेडिंग के लिए 3 हजार, फर्श पर टाइल फिटिंग के लिए 3 हजार और प्लास्टर के लिए 3 हजार पद हैं।

लाखों रुपए मिलेगा सैलरी पैकेज

खास बात यह है कि नौकरी के सैलरी पैकेज काफी अच्छा है। युवा की सैलरी करीब एक लाख 34 हजार होगी और वर्किंग डे महीने के 26 दिन होंगे। अभी तक इजरायल जाने के लिए 2994 लोगों ने आवेदन किया है। दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 2065 ने और यूके के लिए 862 नर्स ने भी आवेदन किया।

सरकार की पहल की प्रशंसा की

दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उम्मीदवार अपनी इच्छानुसार आवेदन कर सकते हैं, यह किसी के लिए जबरदस्ती नहीं है। जिन युवाओं ने इजरायल के लिए आवेदन किया है, उन्होंने यह कदम काफी अच्छा उठाया है। उन्हें विदेश में नौकरी करने का अवसर मिलेगा। कई युवाओं के परिवारों ने आवेदन भरने के बाद सरकार की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कदम काफी सहारनीय है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंचकूला के धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, दो इलेक्ट्रिक बसों से श्रद्धालु कर सकेंगे मंदिरों के दर्शन

पंचकूला-:पंचकूला में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं का सफर आसान बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने नई पहल की है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर से दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ये बसें माता मनसा देवी मंदिर से चंडी माता मंदिर और पिंजौर गार्डन होते...

हिमाचल के अस्पतालों में डिजिटल व्यवस्था होगी मजबूत, एचएमआईएस से एक क्लिक पर खुलेगा मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के लागू होने से अब चिकित्सकों को मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड, उपचार संबंधी जानकारी और जांच रिपोर्ट एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे उपचार प्रक्रिया अधिक सरल,पारदर्शी...

पीडीएस डिपो संचालकों को हिमाचल सरकार की बड़ी सौगात, एपीएल का कमीशन 70 से बढ़ाकर 100 रुपये

ऊना-:आज पीडीएस डिपो संचालक समिति जिला ऊना की बैठक ऊना ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पीडीएस डिपो संचालक समिति के प्रधान एवं हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की।बैठक में मुकेश शर्मा ने डिपो संचालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने...

नए जिलों के गठन पर मंत्री चंद्र कुमार का दोटूक विरोध, बोले- छोटे प्रदेश में ज्यादा जिलों की जरूरत नहीं

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर सुक्खू सरकार के भीतर ही विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं।पूर्व में आरएस बाली द्वारा नए जिले बनाने की मांग पर असहमति जताने के बाद अब कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी कांगड़ा जिले के विभाजन और नए जिलों के गठन का खुलकर विरोध किया...

संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में हरियाणा के विकास का खाका पेश, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को अरविंद शर्मा का जवाब

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक इतिहास,विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने सदन की कार्यवाही को सफल बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.