/ Aug 29, 2026

मंडी जिला प्रशासन की पहल…साकम्मा के बाद अब पदमा मुर्मू को मिलवाया उसके परिवार के साथ

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– दिसंबर 2024 में मंडी जिला प्रशासन द्वारा कर्नाटक की साकम्मा को 25 वर्षों के बाद उसके परिवार से मिलवाने के बाद अब पश्चिम बंगाल की 65 वर्षीय पदमा मुर्मू को उसके परिवार से मिलवाने का अनुकरणीय कार्य किया है। सोमवार को डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने पदमा मुर्मू को उनके भतीजे बबलू मुर्मू और पश्चिम बंगाल से आए हुए अधिकारी व कर्मचारियों के हवाले किया। जैसे ही पदमा का भतीजा आश्रम में पहुंचा तो उसे देखते ही पदमा भावुक हो गई और अपनों को देखकर रोने लगी। इस भावुक क्षण ने सभी की आंखें नम कर दी। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि पदमा अक्तूबर 2021 को बिलासपुर जिला में मिली थी और उसके बाद इन्हें चलखा स्थित आश्रम में भेज दिया गया था। सितंबर 2023 के बाद पदमा मुर्मू वृद्ध आश्रम भंगरोटू में रह रही थी। मंडी जिला प्रशासन का यही प्रयास है कि ऐसे लोगों को उनके परिवारों से मिलवाया जाए। आज हमें इस बात की खुशी है कि साकम्मा के बाद अब पदमा मुर्मू भी अपने परिवार के पास वापिस जा रही हैं। यह हमारे और परिवार के लिए एक सुखद पल है।

एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी के प्रयास लाए रंग

एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि जिस दिन साकम्मा को ले जाने के लिए कर्नाटक से उसके परिवार के लोग यहां आए हुए थे तो उसी दिन पदमा मुर्मू भी शायद साकम्मा की तरह अपनों का इंतजार कर रही थी। पदमा को हिंदी नहीं आती थी तो उन्होंने इसके लिए एनएचएआई के अधिकारियों के माध्यम से यहां काम कर रहे पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों की मदद लेकर पदमा की सारी कहानी को जाना। मिली जानकारी के अनुसार पदमा मुर्मू पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के आसनपुर गांव की रहने वाली निकली। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने तुरंत प्रभाव से वहां के जिला प्रशासन से संपर्क साधा और जानकारी सांझा की। इसके बाद वहां के प्रशासन ने सारी बातों को वेरिफाई करने के बाद पदमा को लाने के लिए अपने अधिकारी और कर्मचारियों को यहां भेजा।
किन्हीं कारणों से गलती से हिमाचल पहुंच गई थी पदमा
पश्चिम बंगाल से पदमा को लेने आए सामाजिक कल्याण विभाग के सुपरवाइजर सुनंदा चटर्जी बताया कि यह महिला अपने भाई और परिजनों के साथ ही रहती थी। कुछ साल पहले अपने गांव से वह वर्धमान चली गई और वहां से रेलगाड़ी से शायद यहां हिमाचल तक आ पहुंची। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी के बारे में पुलिस को भी सूचना दी थी, मगर पदमा का कोई पता नहीं चल पाया था। अब मंडी जिला प्रशासन के प्रयासों के बाद पदमा और उसके परिवार में खुशी का माहौल है। इन्होंने इस अनुकरणीय पहल के लिए मंडी जिला प्रशासन का आभार जताया है।

रंग ला रहे जिला प्रशासन के प्रयास

निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि मंडी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ऐसे लोगों को मिलवाने के लिए जो मुहीम शुरू की है उसके सार्थक परिणाम देखकर हर कोई इसकी सराहना कर रहा है। मंडी जिला के आश्रमों में अभी भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो भूले-भटके यहां आ तो गए हैं लेकिन भाषा का ज्ञान न होने या फिर अन्य कारणों से वापिस नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए प्रशासन की यह पहल अनुकरणीय साबित हो रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.