/ Sep 01, 2026

मनु भाकर होंगी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान की ब्रांड एंबेसडर

अम्बाला, 10 अगस्त : ओलंपिक खेलों भारत का परचम विश्वभर में लहराने वाली शूटर मनु भाकर को लेकर हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने बड़ा ऐलान किया है। असीम गोयल ने मनु भाकर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। ओलंपिक गेम्स में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हरियाणा की बेटी मनु भाकर अब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर होंगी।
हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल का बड़ा ऐलान 
हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने  कहा कि मनु भाकर व सरबजोत सिंह ने ऑलम्पिक में मैडल जीतकर देश व प्रदेश में परचम लहराने का काम किया है। और इस बात का हर भारत वासी को गर्व है। हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने दो कांस्य पदक जीते जोकि भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होने यह भी कहा कि आज यह दोनो खिलाडी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिले थे और मुख्यमंत्री ने दोनो खिलाडिय़ों को सम्मानित किया था और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि मनु भाकर को बेटी बचाओ बेटी पढाओ का ब्रांड एम्बेसडर बनाने की मैं घोषणा करता हूं। उन्होने यह भी कहा कि यह उन मां-बाप के लिए गर्व की बात है जिनके पास बेटियां है। हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने विदेशी धरती पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होने कहा कि इससे निसंदेह अन्य खिलाडिय़ों को जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मंत्री असीम गोयल ने विनेश फोगाट के प्रदर्शन को लेकर भी बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर खिलाडियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और आज हरियाणा में खिलाडियों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.