KBC में Mechanic के बेटे ने रचा इतिहास, 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद बिग बी के सामने कही ये बड़ी बात

मुंबई (एकता): टीवी के सबसे मशहूर शो में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जिसका लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर कोई इस शो का फैन है। इस बार केबीसी 15 शो काफी शानदार चल रहा है। खास बात यह है कि इस शो को सीजन का पहला करोड़पति मिल चुका है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हाल ही में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले जसलीन कुमार ने 1 करोड़ रुपए जीतकर इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने शो में अपने राज्य का नाम भी रोशन किया है। बता दें कि उन्होंने शो में बताया कि वह एक आम परिवार से है। उनके पिता एक मैकेनिक हैं। उसे विश्वास नहीं हो रहा कि वह इतनी बड़ी रकम जीत चुका है।


मैकेनिक के बेटे ने जीते 1 करोड़ रुपए

आजमगढ़ शहर के एक कपड़ा शोरूम में बतौर सेल्समैन काम करने वाले जसलीन कुमार पैसों की कमी के कारण भी अपनी आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। फिलहाल उसकी शादी हो चुकी है और उसके 2 बच्चे भी हैं। जब उन्होंने 1 करोड़ का खिताब जीता तो अमिताभ बच्चन ने उससे पूछा कि वह इन पैसों का क्या करेंगे। हर कोई अपने करियर में जो राशि जीतकर जाता है उसका कुछ न कुछ करता है। तब जसलीन कुमार ने कहा कि वह इस रकम से अपना घर बनवाएंगे। क्योंकि उनका घर आधा कच्चा है।

 

इसीलिए वह अपने मां-बाप को यह तोहफा देना चाहते हैं। वे उन्हें पक्का घर बनवाकर देना चाहते हैं। क्योंकि उनके मां-बाप का यह सपना था। उन्होंने काफी चीज़ें सोची हुई हैं। उसका सपना कागज का दोना और पत्तल बनाने वाली मशीन खरीदना है। इसके बाद स्टार्टअप शुरू करने की भी योजना है। उसने कहा कि उसकी पत्नी को ब्यूटीशियन का काफी शौक है। वह उसकी भी मदद करेंगे। साथ ही अपने बच्चों की पढ़ाई को आगे तक जारी रखेंगे। क्योंकि वह तो नहीं पढ़ पाए लेकिन अपने बच्चों को ज्यादा पढ़ाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.