सिंगापुर (एकता): सिंगापुर के एक रेस्तरां में जापानी Tourist को अजीबोगरीब डिश खाना महंगा पड़ गया। बता दें कि एक टूरिस्ट अपने दोस्तों के साथ सिंगापुर के एक रेस्तरां में गई थी, जहां वह रेस्टोरेंट के बिल को देख हैरान गई। उसे बिल देख इतना गुस्सा आया कि उसने पुलिस को फोन कर दिया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस महिला से केकड़े की डिश के लिए 680 डॉलर (56,503 रुपए) लिए गए। हालांकि उसे रेस्टोरेंट में इस डिश के बारे में ठीक से भी नहीं बताया गया था। 19 अगस्त को वह Sea Food Paradise रेस्तरां में खाना खा रही थीं, जब उन्हें पता चला कि उन्होंने जो चिली क्रैब डिश ऑर्डर की थी, उसकी कीमत लगभग 680 डॉलर थी। वेटर ने जब इस डिश के बारे में उनके सामने तारीफ की तो उन्होंने रेस्तरां की फेमस अलास्का किंग चिली क्रैब डिश का ऑर्डर दिया। हालांकि यह केकड़े की डिश 20 डॉलर है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वो 100 ग्राम के हिसाब से पैसे लेते हैं”। वहीं दूसरी ओर जापानी महिला को इस बात की हैरानी हुई कि 4 लोगों के डिनर की कीमत इतनी होगी।
महिला ने बताया कि हम में से किसी को भी नहीं बताया गया था कि आखिर इस पूरे क्रैब की कीमत इतनी है और यह सब हमारे लिए है। जब आखिर में उसने बिल देखा तो सीधा पुलिस को फोन किया। जब ऑफिसर्स वहां पहुंचे तो उनके पूछने पर वेटर ने कहा कि उन्होंने ज्यादा पैसे नहीं लिए। उनको मेन्यु भी दिखाया था जिस शख्स ने उस डिश का ऑर्डर दिया। सब मामला सुलझाने के बाद रेस्तरां ने उन्हें करीब $78 (6,479 रुपए) की छूट दी। वेटर का कहना है कि उन्होंने कस्टमर्स को ऑर्डर देने से पहले कीमत और वेट के बारे में बताया था। उसी ग्रुप की एक महिला ने इस पूरे इंसिडेंट को लेकर सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड से संपर्क किया।
