मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया खुलासा..संजौली मस्जिद निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए 12 लाख

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद विवाद में बड़ा खुलासा  मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया है। उन्होंने दावा किया है कि यह मस्जिद कोरोना काल मे बनाई गई। उस समय भाजपा की सरकार की थी और नगर निगम में भी भाजपा के मेयर थे। इस मस्जिद के निर्माण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 12 लाख इस मस्जिद को बनाने के लिए दिए. इसके अलावा दो लाख  प्लानिंग हेड से अतिरिक्त दिए गए है। मंत्री ने अवैध मस्जिद  निर्माण के लिए सरकारी पैसे को लेकर  जांच करने की बात कही।
संजौली में हुए प्रदर्शन में भाजपा नेता थे शामिल 
अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि संजौली में बीते दिन जो प्रदर्शन हुआ है उसमें भाजपा नेता शामिल थे और कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव किया जिसमें 6 पुलिस जवान घायल हुए है और पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। यह किसी धर्म से संबंधित मामला नहीं था.बल्कि अवैध निर्माण से संबंधित मामला था और इसको लेकर कानून के तहत ही कार्रवाई अमल में लाई जा रही है लेकिन कुछ लोगों ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए संजौली में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश भर में डर का माहौल बनाया जा रहा है लेकिन इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम समुदाय द्वारा पूरे देश मे  एक मिसाल पेश की गई और नगर निगम के आयुक्त को उन्होंने पत्र लिखकर अवैध निर्माण को सील करने का आग्रह किया है यही नहीं मुस्लिम पक्ष ने जो अवैध निर्माण है उसे खुद तोड़ने की भी बात कही है। जो की एक सरहानीय कदम है।
संजौली में अवैध निर्माण को लेकर सरकार गंभीर 
वही लोग निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संजौली में अवैध निर्माण को लेकर सरकार गंभीर है और बीते दिन संजौली में धरना प्रदर्शन किया उसको लेकर सरकार ने गंभीरता से लिया और माहौल ठीक रखने का प्रयास किया. प्रदेश की अंतरिम सुरक्षा बनी रही इसको लेकर सरकार गंभीर है.वहीं संजौली मस्जिद को लेकर मुस्लिम पक्ष द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए गए और कमेटी ने नगर निगम के पास पहुंचकर अवैध निर्माण को सील करने का आग्रह किया और जो अवैध निर्माण है उसे स्वयं तोड़ने का प्रस्ताव रखा है। कमेटी के इस फैसले का हम सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में  तहबजरियो को लेकर कमेटी का गठन किया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.