कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही पार्टी में बगावत शुरू.. आदर्शपाल ने पार्टी छोड़ने का किया एलान

यमुनानगर,12 सितम्बर –कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई है।जगाधरी से कांग्रेस नेता आदर्शपाल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया है।आदर्शपाल ने अपने कार्यालय पर एक कार्यकर्ता मीटिंग बुलाई और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदर्शपाल खूब रोए। आदर्शापाल ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने मेरे से विश्वासघात किया है। इसलिए में कांग्रेस पार्टी को छोड़, आम आदमी पार्टी में घर वापसी करूंगा। अब आम आदमी पार्टी से ही जगाधरी विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरूंगा।
 कांग्रेस पार्टी की लिस्ट जारी होती ही कांग्रेस नेताओ में बगावती सुर नजर आ रहे हैं। जगाधरी विधानसभा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। चुनावी मैदान में जगाधरी विधानसभा से दो दिग्गज नेता मैदान में थे लेकिन कांग्रेस पार्टी ने पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा इसके बाद से ही कांग्रेस नेता आदर्शपाल में काफी रोष देखा गया। सूची में नाम ना आने के बाद आज सुबह आदर्श पाल ने कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक अपने चुनाव कार्यालय पर बुलाई। कार्यकर्ताओं के सामने आदर्श पाल खूब रोए। टिकट न मिलने का दर्द उनकी बातों में साफ झलकता दिखाई दिया। सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता आदर्श पाल का हौसला बढ़ाते नजर आए। कार्यकर्ताओं की आवास पर आदर्श पाल ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए आदर्श पाल ने कहा कि उन्हें काफी उम्मीद थी की पार्टी उन्हें चुनावी मैदान में उतरेगी लेकिन सूची में नाम ना आने का का दुख मेरे से ज्यादा कार्यकर्ताओं में है। आदर्श पाल ने कहा कि वह दोबारा से आम आदमी पार्टी में घर वापसी कर आम आदमी पार्टी के ही सिंबल पर चुनाव में उतरेंगे।टिकट न मिलने से कार्यकर्ताओं में भी काफी रोज़ देखा गया आदर्श पाल के चुनाव कार्यालय पर लगे कांग्रेस पार्टी के बड़े-बड़े फ्लेक्स को कार्यकर्ताओं ने फाड़कर नीचे जमीन पर फेंक दिया। आदर्श पाल ने कहा कि आज नामांकन दाखिल करेंगे और कल से चुनावी रण में उतरेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.