पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर पर मंत्री धर्माणी ने भाजपा पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश के मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा यह प्रचार कर रही है कि कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के बेटे को चिट्टे के मामले में पकड़ने वाले तीन पुलिस कर्मचारियों का ट्रांसफर इसी वजह से किया गया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था और ट्रांसफर का फैसला किसी साजिश का हिस्सा नहीं है।
सीएम से किया आग्रह पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर तुरंत किया जाए  रद्द 
मंत्री धर्माणी ने कहा कि जिन पुलिस कर्मचारियों ने चिट्टे के मामले में साहसिक कार्य किया है, उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए था, लेकिन उनका ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों का मनोबल गिर सकता है।उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर तुरंत रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों का मनोबल बढ़ाना बेहद जरूरी है ताकि वे नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर सकें।धर्माणी ने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या बन चुकी है और इसे जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग और उनका मनोबल ऊंचा होना जरूरी है। उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का भी आरोप लगाया और इसे जनता को गुमराह करने की कोशिश बताया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.