/ Jun 29, 2026

हरियाणा की ओलम्पियन हॉकी खिलाडी नेहा गोयल और सुनील ने लिए 7 फेरे

सोनीपत, 25 नवंबर–सोनीपत की रहने वाली ओलम्पियन खिलाडी नेहा गोयल  वैवाहिक रिश्ते में बंध गई हैं।करनाल के रहने वाले सुनील बारात लेकर एक निजी गार्डन में पहुंचे और दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाने की रस्म पूरी की।सोनीपत के वेस्ट रामनगर निवासी ओलंपियन नेहा गोयल ने एशियाई चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
मां सावित्री देवी की बदौलत मिली खुशियां 
नेहा गोयल 24 नवंबर को करनाल के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी सुनील के संग सात फेरे लिए ,नेहा गोयल ने महज सात वर्ष की छोटी सी आयु से अपने संघर्ष की शुरुआत की थी। नेहा बताती हैं कि वह तीन बहनें हैं। मां सावित्री देवी ने हमारा पालन पाेषण किया, हमारी छोटी-छोटी खुशियों को पूरा करने के लिए उन्होंने फैक्टरी में काम किया। वह जब छठी कक्षा में हुई तो यह सोचकर हॉकी स्टिक थामी थी कि अच्छे जूते और कपड़े मिलेंगे। यह कभी नहीं सोचा था कि यह हॉकी स्टिक उनकी जिंदगी ही बदल देगी। प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच ने उनके अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाना और तराशते हुए बेहतर प्रशिक्षण दिया। उनके आशीर्वाद से आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेलने में कामयाब रही। नेहा गोयल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है और एक सितारा बनकर चमक रही हैं।नेहा ने कहा की आज जो भी शादी का जोड़ा है ख़ुशी है उनकी माँ के कारण है ,माँ की अगर उस समय मेहनत ना की होती तो आज ना तो मनपसंद शादी का जोड़ा मिलता और ना ही अपनी पसद का दूल्हा मिलता ,नेहा ने कहा की आज वो बहुत खुश है और इस पूरी ख़ुशी का कारण उसकी माँ है.
नेशनल हॉकी खिलाडी सुनील के साथ 8 साल की दोस्ती
नेहा ने बतया कि करीब नौ साल पहले अंडर-17 के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने गए थे, वहां सुनील के साथ मुलाकात हुई थी। जहां से हमारी दोस्ती शुरू हुई। नेहा ने बताया कि वह सुनील को प्यार से सुक्कड़ बोलती थी। उनकी आठ साल की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला। उन्होंने बताया कि सुनील का स्वभाव बेहद शांत और मिलनसार है। वह बहुत केयरिंग भी हैं। वह कोलकाता में कैग में ऑडिट की पोस्ट पर नौकरी करते हैं। ।नेहा गोयल ने कहा है कि वर्ष 2015 में उनके पैर में इंजरी हुई थी तो वह टूट गई थी। डॉक्टर ने उन्हें भविष्य में खेलने के लिए मना कर दिया था। तब सुनील ने खूब मदद की थी। नेहा को डॉक्टर के पास ले जाकर फिजियोथेरेपी से लेकर इलाज तक में मदद की। जिससे वह दोबारा मैदान में उतर सकी।वर्ष 2018 के एशियाई खेलों के बाद प्रशिक्षक व दीदी प्रीतम सिवाच को प्रेम प्रसंग के बारे में बताया था। उस दौरान उन्होंने पहले खेलों पर ध्यान देने को कहा था। ओलंपिक के बाद नेहा ने सुनील के साथ शादी को लेकर परिजनों से बातचीत की और दोनों के परिजनों ने सहमति दे दी थी।जिसके बाद ये लव मैरिज  घर वालो की सहमति से अरेंज मरीज बन गई है.
साथी खिलाड़ियों ने भी किया खुशी का इजहार 
नेहा की शादी में पहुंची उसकी साथी खिलाड़ियों ने कहा की आज वो बहुत  खुश है ,अपनी साथी नेहा की शादी में पहुंचे हे ,अभी हमारी टीम एशियाई चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक दिलाया है ,अब हमारी टीम का पूरा फोकस आने वाले ओलम्पिक पर है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.