SYL नहर में हवन का सामान प्रवाहित करने गए माँ बेटा डूबे..कनाडा से कुछ दिन पहले आए थे घर

कुरुक्षेत्र, 05 दिसंबर —धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज एक दुखद हादसा घटित हुआ। कुरुक्षेत्र के गांव मिर्जापुर के रहने वाले एक मां बेटा जब गांव के ही पास स्थित एसवाईएल नहर में हवन का सामान प्रवाहित करने गए तो वे दोनों   बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान में जुट गई। कुछ देर बाद नहर से जहां मां की डेड बॉडी को निकाल लिया गया, वहीं बेटे की तलाश में सर्च अभियान जारी है।
मां की डेड बॉडी मिली, बेटे की तलाश जारी 
 घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें डायल 112 पर सूचना मिली थी  कि बुजुर्ग महिला और युवक नहर में बह गए हैं। वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और गोताखोर टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जांच में पता चला कि दोनों मां बेटा हैं और गांव मिर्जापुर के ही रहने वाले हैं। दोनों कनाडा में रहते हैं और कुछ दिन पहले ही मिर्जापुर कुरुक्षेत्र में अपने घर आए थे और घर में हुए हवन की समाग्री प्रवाहित करने आज नहर पर आए थे और पहले लगभग 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला राजबाला नहर में गिरी फिर उसे बचाने की कोशिश में लगभग 30 वर्षीय उसका पुत्र गौरव भी नहर में बह गया। फिलहाल महिला की डेडबॉडी को निकाल लिया गया है। बेटे की तलाश जारी है। वहीं गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वे मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान में जुट गए। फिलहाल मां की डेडबॉडी को मिल गई है और बेटे की तलाश जारी है ।
इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी राहगीर नरेश कुमार ने बताया कि वे सुभाष कुरुक्षेत्र से कैथल की ओर जा रहे थे। जब वह नहर के पुल के करीब पहुंचा तो उसने देखा कि पहले बुजुर्ग महिला नहर में गिरी फिर उसे बचाने की कोशिश में बेटा भी नहर में चला गया, उन्होंने उन्हें बचाने की कोशिश की परंतु जब सफलता नहीं मिली तो तुरंत इस घटना की सूचना आसपास को लोगों और डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ गांव मिर्जापुर के सरपंच बल्ली ने बताया कि दोनों मां बेटा कनाडा में रहते थे। कुछ दिन पहले ही कुरुक्षेत्र आया थे। उन्होंने इस घटना को लेकर गहरा दुख प्रकट किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.