/ Aug 30, 2026

अब झारखंड में भी हिमाचल वाली पैंतरेबाजी कर रही कांग्रेस…जनता देगी जवाब – जयराम ठाकुर

मंडी, 7 नवंबर ( TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लगातार कांग्रेस सरकार की गारंटियों को लेकर निशाना साध रहे हैं.वहीं एक बार फिर उन्होंने  कहा कि हिमाचल की तरह झारखंड के विधानसभा आम चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों के समूह इंडी गठबंधन ने अपनी गारंटियों का पिटारा फिर से खोल दिया है।अब झारखंड में भी हिमाचल वाली पैंतरेबाजी की जा रही है। जिस तरह कांग्रेस ने हिमाचल में झूठी गारंटियों के दम पर  प्रदेश के लोगों को ठगा था उसी तरह से अब झारखंड में भी विधानसभा के चुनाव में गारंटियों के दम पर लोगों को बरगलाना चाहती है।
झारखंड के लोगों को सपने दिखा रही कांग्रेस
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा हिमाचल में दी गई   गारंटियों की वजह से पूरे देश में कांग्रेस के गारंटी मॉडल की किरकिरी हुई है।अब तो हिमाचल में कांग्रेस के नेता प्रदेशवासियों का सामना भी नहीं कर पा रहे हैं। हिमाचल में पूर्व सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के इलाज के लिए हिम केयर जैसी योजना चलाई गई थी। हिम केयर कार्ड अपनी जेब में रखकर गरीब से गरीब आदमी बड़े से बड़े अस्पताल में निश्चिंत होकर जाता था और स्वस्थ होकर आता था। लेकिन सुक्खू सरकार ने हिम केयर योजना का बंटाधार कर दिया। और अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत इंडिया ब्लॉक के नेता झारखंड के लोगों को 15 लाख का इलाज फ्री देने का झांसा दे रहे हैं। कांग्रेस के आला कमान को सबसे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री से यह पूछना चाहिए कि उन्होंने हिम केयर जैसी जीवनदायी योजना का बंटाधार क्यों किया? उन्होंने कहा कि हरियाणा की तरह ही झारखंड की जनता इंडी गठबंधन को जवाब देगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि एक कल्याणकारी राज्य का काम होता है कि वह प्रदेश के लोगों के हितों के लिए काम करें। जब प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी को मौका दिया तो उन्होंने बिना कोई गारंटी दिए ऐतिहासिक काम किए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.