WhatsApp पर Group Calls करने में अब होगी आसानी, आया ये जबरदस्त अपडेट, जानें कैसे होगा फायदा

दिल्ली (एकता): आज के समय में WhatsApp फ्री मैसेजिंग App है। इसे यूज करना बहुत आसान है। हम इसकी मदद से घर बैठे किसी भी दूसरे WhatsApp User के स्मार्टफोन पर इंटरनेट के द्वारा Documents, Video, Audio, Images आदि के साथ अपनी Location भी आसानी से भेज सकते हैं। इसके माध्यम से बिना पैसे खर्च किए ही किसी दूसरे से कोई भी documents, message, photos और Video ले सकते हैं। यह User को काफी सहूलियत भी देता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार व्हाट्सएप, कालिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए ऐप में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं।


‘Calls’ टैब में कंपनी कर रही बदलाव

खास बात यह है कि ये बदलाव ‘Calls’ टैब में कंपनी कर रही है। जल्द कंपनी इसे ‘न्यू कॉल’ ऑप्शन से बदलने वाली है। बता दें कि जब आप Calls Tab में जाते हैं तो आपको कॉल लिंक का ऑप्शन टॉप में दिखता है। इसे ‘न्यू कॉल’ ऑप्शन से बदला जाएगा। जल्द ही आप 31 लोगों को अपने कॉल में ऐड कर सकते हैं। इतने लोगों के साथ आपको बात करने में आसानी होगी। वर्तमान में आप केवल 15 लोगों को ही शुरुआत में ले सकते हैं। फिर इस नंबर को 32 तक ऐड किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस अपडेट की जानकारी वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाएं रखने वाली वेबसाइट wabetainfo ने शेयर की है। ये अपडेट वॉट्सऐप बीटा के 2.23.19.16 में देखा गया है। अगर आप भी इस तरह के अपडेट पाना चाहते हैं तो कंपनी के बीटा प्रोग्राम के लिए Enrol कर सकते हैं।


वॉट्सऐप के इस फीचर पर भी चल रहा काम 

खास बात यह है कि ‘ग्रुप कॉल्स’ के साथ-साथ वॉट्सऐप वीडियो कॉलिंग पर भी काम चल रहा है। अगर आप किसी के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं तो आपके चेहरे की बजाय सामने वाले यूजर को अवतार दिखेंगे। ये अवतार कोई आम नहीं होंगे। बल्कि आपके चेहरे के Expression और हाव भाव की भी नकल करेंगे। जानकारी के मुताबिक सामने वाले यूजर को ऐसा लगेगा जैसे आप उनसे ही बात कर रहे हैं। ये फीचर आपके Video Calling एक्सपीरियंस को बदलेगा। ये फीचर जल्द ही आपको देखने को मिलेगा। बता दें कि WhatsApp ने हाल ही में चैनल फीचर भी भारत में लाइव किया है। जिसके जरिए आप अपने मनपसंद क्रिएटर या सेलेब्रेटी के साथ लाइव हो सकते हैं। वॉट्सऐप चैनल Features, Instagram के broadcasts चैनल की तरह है, जिसमें आप अपने क्रिएटर्स से हर बात कर सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.