सुक्खू सरकार पर विपक्ष का तीखा वार, योजनाओं के बंद होने और बढ़ते शुल्कों को लेकर उठाए सवाल

Dharamshala,Rahul-:धर्मशाला में भाजपा द्वारा आयोजित एक रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार किया।उन्होंने कहा कि तीन वर्षों में सुक्खू सरकार एक भी नई योजना जनता के सामने रखने में विफल रही है।उनका आरोप था कि कांग्रेस के विधायक भी किसी नई योजना का नाम नहीं बता पा रहे हैं,क्योंकि सरकार ने कोई नई पहल शुरू ही नहीं की।

जयराम ठाकुर ने दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकार की दर्जनों योजनाओं को बंद कर दिया गया,जिसके कारण लोग परेशान हैं।उनके अनुसार,हिमकेयर,शगुन,कन्यादान,गृहणी सुविधा और सहारा योजना जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजनाए या तो समाप्त कर दी गईं या बेहद सीमित कर दी गईं।उन्होंने कहा कि लोग नए वादों की अपेक्षा नहीं कर रहे, बल्कि पुरानी सुविधाएँ बहाल करने की मांग कर रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के परिसर के निर्माण में देरी और भूमि संबंधी विवादों के लिए भी प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।उनका आरोप था कि पालमपुर यूनिवर्सिटी की जमीन मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को गलत तरीके से आवंटित की गई,जिससे राज्य को नुकसान हुआ।

रैली में जयराम ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग असंतोष व्यक्त कर रहा है और सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।दिव्यांग जनों व छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को उन्होंने “अत्यधिक सख्ती” करार दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले तीन वर्षों में जनता पर कई नए शुल्क और कर लगाए हैं, जबकि कर्ज का बोझ भी लगातार बढ़ा है।आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण की बजाय सरकार द्वारा जश्न समारोह आयोजित करने पर भी उन्होंने सवाल उठाए।जयराम ठाकुर ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को कड़ी चुनावी सज़ा देगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.