पानीपत- किसानों द्वारा 13फरवरी को दिल्ली कुछ का एलान किया गया था जिसका पानीपत किसान भवन के प्रधान सूरजभान रावल ने भी समर्थन किया था । किसानों के समर्थन में सूरजभान ने कहा था कि जब पंजाब व दूसरे जिलों के किस पानीपत पहुंचेंगे तो वह भी पानीपत जिले के किसानों के साथ 200 से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर आंदोलन में शामिल होंगे और दिल्ली कुछ करेंगे। इसकी सूचना जैसे ही पानीपत पुलिस को मिली तो पानीपत पुलिस ने आज 13 फरवरी को सूरजभान को उसके घर पर ही नजर बंद कर लिया।
नजर बंद होने के बाद सूरजभान रावल ने कहा कि भले की पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर लिया हो जैसे ही पंजाब के किसान और दूसरे जिलों के किसान पुलिस द्वारा लगाए गए बेरी गेट तोड़कर करनाल पहुंचते हैं तो तभी पानीपत जिले के किसान पानीपत जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर इकट्ठा होंगे और पंजाब और अन्य जिलों से आए किसानों की अगुवाई करते हुए उनके साथ दिल्ली कूच करेंगे। और वह पानीपत जिलों के किसानों के साथ दूसरे किसानों का तन मन धन से साथ देंगे। और अपनी मांगे मनवाने के बाद ही दिल्ली से वापस अपने घरों की ओर लौटेंगे। -सूरजभान रावल ,जिला प्रधान किसान भवन
