/ Jun 26, 2026

बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक.. मुख्यमंत्री बोले नारेबाजी पर ध्यान न दे विपक्ष

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल  प्रताप शुक्ल के अभिभाषण से होगी. इससे पहले सत्ता पक्ष कांग्रेस विधायक दल की बैठक शिमला के होटल पीटर हॉफ में हुई. बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विपक्ष का हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है. उन्होंने विपक्ष को हिदायत दी है कि वे सदन में नारेबाजी और वॉक आउट की मंशा से न आए. उन्होंने कहा कि विपक्ष जो मुद्दे उठाएगा, सरकार उसका माकूल जवाब देगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बजट सत्र के लिए पूरी तरह तैयार है.
वहीं, हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार के चयन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका चयन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ही करेगी. उन्होंने कहा कि अगर सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा जाती हैं, तो बहुत अच्छा होगा. उनका घर भी शिमला में ही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पूरा फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर ही छोड़ा है. जैसे ही राष्ट्रीय कांग्रेस से कोई जानकारी मिलेगी, तो वह उसके मुताबिक काम करेंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के पास पूर्ण बहुमत है और कांग्रेस अपने उम्मीदवार को राज्यसभा सांसद बनाकर भेजेगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.