समाज सुधार में पुलिस और प्रबुद्ध नागरिकों की साझेदारी आवश्यक : डीजीपी अजय सिंघल

Chandigarh,30 January-:हरियाणा के पुलिस महानिदेशक  अजय सिंघल ने आज रोहतक जिले में समाज के विभिन्न प्रबुद्ध वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों, समाजसेवियों, शिक्षण संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों तथा उद्योग जगत के प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। पुलिस महानिदेशक से प्रत्यक्ष संवाद को लेकर सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
बैठक के दौरान डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि प्रबुद्ध नागरिक समाज और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग की मजबूत कड़ी हैं। समाज के विकास और सकारात्मक बदलाव में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस और समाज एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन सरकार का प्रतिनिधि है, जबकि प्रबुद्ध नागरिक समाज की सोच और दिशा को दर्शाते हैं। यदि दोनों पक्ष मिलकर जनहित, नागरिक सुरक्षा, सामाजिक समरसता और युवाओं के मार्गदर्शन जैसे विषयों पर साझा प्रयास करें, तो समाज को एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है।उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सम्मानित लोगों के सहयोग से पुलिस नशा उन्मूलन, साइबर अपराध की रोकथाम, जनसुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों को और अधिक प्रभावी रूप से लागू कर सकेगी। बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुलिस प्रशासन के साथ हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए समाजहित में संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.