दिल्ली (एकता): दिल्ली में अब लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। बता दें कि एक हफ्ते बाद राजधानी की हवा खराब श्रेणी में जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक कोहरा छाने से ठंड का असर ज्यादा दिखना शुरू हो जाएगा। जिसके चलते सभी को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में है। क्योंकि मंगलवार को प्रदूषण का स्तर 13 अंक घटकर 297 सूचकांक पर आ गया। एक्यूआई फरीदाबाद में 212, ग्रेटर नोएडा में 274, गुरुग्राम में 248 और नोएडा में 235 रहा। सुबह हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दिन में खिली धूप से तापमान में कुछ बढ़त हुई। 4 से 8 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है। हवा की गति घटने से एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में जा सकता है। 8 दिसंबर तक वायु गुणवत्ता खराब होकर बेहद खराब श्रेणी में जा सकती है। हवा की गति मध्यम या हल्की होने से यह वातावरण में फैल नहीं पाएगा और अगले कुछ दिन में स्थिति खराब हो सकती है।
दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब
जानकारी के मुताबिक राजधानी में शाम ढलते ही आधी दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई। दिल्ली के 36 केंद्रों में से 17 पर एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया। इसमें नेहरू नगर, द्वारका सेक्टर-8, जहांगीरपुरी, रोहिणी, विवेक विहार, नरेला, वजीरपुर, बवाना शामिल रहे।
