दिल्ली (एकता): दिल्लीवासियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। बता दें कि राजधानी की सड़कों पर फ्री bike ambulance सेवा शुरू होने जा रही है। जिसका स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस सेवा के शुरू होने से हर किसी के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक यह सेवा इसलिए शुरू हो रही है कि तंग गलियों या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अगर कोई आपात चिकित्सा स्थिति होती है, तो बाइक एम्बुलेंस वहां जल्द पहुंचेंगी। टेंडर भरने की आखिरी तारीख 11 दिसम्बर है। ये लोगों को काफी सहूलियत देगी। क्योंकि तंग गलियों में 4 पहिया वाली एम्बुलेंस न जाने के चलते यह शुरू की गई हैं। खास बात यह है कि सारी बाइकें जीपीएस से लैस होंगी।
गौरतलब है कि यह सेवा कैट्स के तहत फरवरी 2019 में शुरू की गई थी, लेकिन कोरोना के चलते बंद की गई। अब इस सेवा को फिर से शुरू किया गया है। ये बाइक कैट्स एम्बुलेंस तक मरीज को लेकर आएंगी, ताकि उसे अस्पताल पहुंचाया जा सके। जैसे ही आप 102 नंबर पर कॉल करेंगे तो आपके पास 10-15 मिनट के अंदर एम्बुलेंस घर पहुंच जाएगी। यह हर हफ्ते सातों दिन सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस सेवा की वजह से इन इलाकों के लोगों को तुरंत मेडिकल सहायता मिल जाएगी। अगर कोई कॉल करने के बावजूद सही समय पर बाइक लेकर नहीं पहुंचा तो उसे 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही यूनिफॉर्म न भी पहनने सहित अन्य मामलों में भी जुर्माना लगाया जाएगा।
जानें बाइक एम्बुलेंस में क्या-क्या होगी सुविधा
जानकारी के मुताबिक आपको बाइक एम्बुलेंस में खास सुविधा दी जाएंगी। उस में पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, फर्स्ट एड किट व ड्रेसिंग सामग्री, एयर स्प्लिंट, ग्लूकोमीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, सांस लेने में मदद के लिए अम्बु बैग, मैनुअल सक्शन मशीन उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही मरीजों को संकरी जगह से एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए फोल्डेबल ट्रांसफर शीट, जीपीएस डिवाइस, हार्ट अटैक चेकिंग मशीन भी होगी। जिससे तुरंत मरीज को चेकिंग करने में आसानी होगी।
