अंबाला (एकता): अंबाला वासियों को नए साल का बड़ा तोहफा मिला है। अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। सूत्रों के मुताबिक अयोध्या में तैयार हो रहे राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख नजदीक आते ही राम भक्तों को खास सुविधा मिलने जा ही है। खास बात यह है कि 22 जनवरी को राम भक्त अयोध्या पहुंचे। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उत्तर रेलवे द्वारा फिरोजपुर और अंबाला मंडल से तीन ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी गई है। इन ट्रेनों का संचालन सीधा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक होगा। वहीं से वापसी में ये स्पेशल ट्रेनें गंतव्य के लिए चलेंगी। हालांकि रेलवे ने ट्रेनों की समय सारिणी व संचालन की तारीख घोषित नहीं की। जल्द ही इसकी लिस्ट तैयार की जाएगी।
जानें अभी कौन सी चल रहीं ट्रेनें
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लिए पांच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें ट्रेन अमृतसर-टाटा नगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, सरयु-यमुना एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद गंगा-सतलुज एक्सप्रेस मौजूद हैं।
अमृत भारत ट्रेन में होंगी इतनी सीटें
अमृत भारत ट्रेन में लोगों को खास सुविधाएं मिलने जा रही हैं। ट्रेन में 1584 नहीं, बल्कि 1834 सीटें होंगी, जोकि 22 कोच में लगाई गई हैं। इस ट्रेन में 2 एसएलआर, 8 जनरल और 12 स्लीपर श्रेणी के कोच होंगे।
