दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज World Food India 2023 का उद्घाटन किया। पूरी दुनिया को आज भारत के Traditional Food Grains देखने को मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक मोदी आज प्रगति मैदान में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस बार फेस्टिवल में संचारी और गैर संचारी दोनों तरह के रोगों से खुद को दूर रखने के लिए आयुष आहार देखने को मिलेंगे। इसमें चेन्नई का पंचमुत्ती दलिया, दिल्ली के रग्गी लड्डू का स्वाद चखने को भी मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें कई नामी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं।
केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से इसमें देश के सभी आयुष शोध संस्थान और स्टार्टअप आ रहे हैं। 3 से 5 नवंबर के बीच दिल्ली के प्रगति मैदान में लगातार दूसरे साल सरकार विश्व खाद्य इंडिया महोत्सव मना रही है। इसमें कई तरह के व्यंजन भी देखने और चखने को मिलेंगे। इस उत्सव को खास बनाने के लिए हिबिस्कस जैम, हिबिस्कस जलसेक चाय, सफेद ज्वार की गेंदें, ओक फर्न कंद सूप, फिंगर मिलेट बॉल की पेशकश की है। बेंगलुरु के विशेषज्ञ कुल 36 तरह के आहार के बारे में जानकारी देंगे।
हर आहार के लिए होगा क्यूआर कोड
आयुष आहार के लिए छह काउंटर लगाए जाएंगें। हर आहार के लिए क्यूआर कोड भी है। स्टार्टअप के लिए 18 अलग-अलग दिन आयुष आहार प्रदर्शित भी किए जाएंगे।
