बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)-आदर्श आचार संहिता लगने के बाद लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र अंतरराज्य हिमाचल की सीमा पर बिलासपुर पुलिस ने गरामोड़ा और उसके साथ लगते स्थानों पर वाहनों की चेकिंग के लिए नाके लगाए हैं। पुलिस की ओर से बॉडर पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ।
बिलासपुर हेड क्वार्टर डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने हिमाचल में प्रवेश करने पर पंजाब हिमाचल सीमा पर 9 नाके लगाए है और पूरी सीमा को सील कर दिया गया है । उन्होने बताया कि 8 नाके कोटकहलूर के तहत आता है और एक नाका स्वारघाट थाने के तहत लगाया गया है, जो हर गतिविधियों पर नज़र बनाए रखें हुए है ।
