सरकार में ज़लालत मिलने से बागी हुए विधायक राज्यसभा चुनाव में साथ देने वाले नेताओं को भाजपा देगी सम्मान : जयराम

शिमला : संजु चौधरी (TSN)- देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. ऐसे में राजनीतिक दल भी तैयारीयों में जुट चुके हैं. लेकिन  इस बीच राजनीतिक पंडितों की नजर हिमाचल की ओर है. प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से आए सियासी जलजले की कंपन अभी भी महसूस की जा रही है. इसी बीच शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने 6 कांग्रेस नेताओं के बागी होने को लेकर कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया है. जयराम ठाकुर ने विधायकों के बागी होने के पीछे सरकार में इन विधायकों की जलालत होने को वजह बताया है. वहीं उन्होंने इन नेताओं के भाजपा के साथ आने की भी संकेत दिए.
 कांग्रेस से बागी हुए नेताओं के मामले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा पर सरकार को गिराने का आरोप लगा रहे हैं.  लेकिन उन्हें अपनी स्थिति का आकलन करने की जरूरत है. जयराम ने कहा कि कांग्रेस के इन बागी नेताओं ने पार्टी के आधिकारिक एजेंट को वोट दिखाकर क्रॉस वोटिंग की. जयराम ठाकुर ने कहा कि इन नेताओं का कहना है कि सरकार ने इन्हें बुरी तरह से जलील किया है. ऐसे में इन विधायकों के पास कोई और रास्ता नहीं था. लिहाजा कांग्रेस के इन नेताओं ने क्रॉस वोटिंग की. जयराम ठाकुर ने इशारों में प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के न चलने के भी बात कही. जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का अब भविष्य अधिक नहीं है. वहीं जयराम ठाकुर ने इन बागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि इन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया है ऐसे में भाजपा भी विधायकों को मान सम्मान देगी. वहीं पार्टी हाई कमान भी इन नेताओं के विषय में विचार करेगा.
मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर कहा ये 
 वहीं मंडी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को बतौर उम्मीदवार उतरने की खबरों को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी लोकसभा में भाजपा के पास अनेक कर्मठ कार्यकर्ता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जैसे हालात बने हुए हैं, ऐसे में भाजपा हो या कांग्रेस कोई भी पार्टी अपने विधायक को लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर नहीं उतारेगी. वहीं इस दौरान जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रत्याशियों के मामले में भाजपा उनसे पहले ही आगे है. भाजपा ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं. वहीं दो अन्य सीटों पर भाजपा आलाकमान जल्द ही उम्मीदवारों के नाम तय करेगा. उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं. जयराम ने कहा कि कांग्रेस जिन पर दाव खेलने जा रही थी, अब उन विधायकों को मैदान में नहीं उतार पा रही है.
अधिकारियों को सीमा न लांघने की नसीहत 
वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारियों को भी सीमा न लांघने की नसीहत दे डाली. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अधिकारी भी प्रदेश में सीमा न लांघे. जयराम ठाकुर ने कहा कि अधिकारी नियमों में रहकर अपना काम करें. उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि आधिकारी अपना भविष्य कांग्रेस के साथ जोड़कर न देखें. जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब कांग्रेस का भविष्य अधिक नहीं है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.