Shimla,Sanju-:शिमला पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव गांधी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई टिप्पणी पर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है।भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने SP पर आपराधिक मानहानि का नोटिस भेजा है और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाने की बात कही है।
विधायक सुधीर शर्मा का कहना है कि SP द्वारा उनके खिलाफ उच्च न्यायालय की कार्यवाही को लेकर की गई याचिका को न्यायालय ने खारिज कर दिया है।उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक की टिप्पणी दुर्भावनापूर्ण थी और इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।साथ ही शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त को लेकर उन्हें किसी भी प्रकार का समन नहीं मिला है।
सुधीर शर्मा ने कहा कि उच्च न्यायालय की कार्यवाही का वह भाग दिखाना आवश्यक था,जिसके बाद संबंधित कार्रवाई हुई। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों और नेताओं पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने मुख्यमंत्री को भी आड़े हाथों लिया। शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह कहना कि उन्हें राज्य की स्थिति की जानकारी नहीं थी,यह उनकी संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करता है।
सुधीर शर्मा, विधायक (भाजपा)
“हमने पुलिस अधीक्षक की दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी को लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए, और किसी को भी विशेषाधिकार का हनन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।”
