Kullu,Manminder–मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह 28 मई को अपने कार्यकाल में पहली बार बंजार विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने जा रहे हैं,लेकिन इससे पहले ही सियासी हलकों में हलचल मच गई है।क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने आरोप लगाया है कि जिन योजनाओं का उद्घाटन अब हो रहा है,वे पिछली भाजपा सरकार की देन हैं,मगर अब उनकी भूमिका को नजरअंदाज़ किया जा रहा है।
शौरी ने कहा कि उद्घाटन पट्टिकाओं से उनका नाम हटा दिया गया है,जबकि मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं के नाम प्रमुखता से अंकित किए गए हैं।उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया और मुख्यमंत्री से खुद हस्तक्षेप करने की अपील की।
जनता को हो रही है परेशानी
पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने भाजपा कार्यकाल में खोले गए कई संस्थानों को बंद कर दिया है,जिससे आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि बंजार की सड़कें और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए बजट का प्रावधान किया जाए।
