प्रेमानंदजी महाराज की भावुक अपील मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा

वृंदावन| प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पहली बार भक्तों को भावुक संदेश दिया है। पिछले नौ दिनों से उनकी नियमित पदयात्रा बंद है, जिसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा। मेरी चिंता छोड़िए और श्रीजी का ध्यान लगाइए।
स्वास्थ्य खराब होने के बाद 9 दिन से रुकी पदयात्रा, भक्तों से कहा- मेरी नहीं, श्रीजी की चिंता करें
प्रेमानंदजी की इस अपील के बाद उनके भक्त भावुक नजर आए। वृंदावन स्थित आश्रम में भी लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है और लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और चिकित्सकों की सलाह के चलते उन्होंने फिलहाल पदयात्रा और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाई हुई है। प्रेमानंदजी का संदेश सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनके अनुयायियों ने प्रार्थना और भजन पोस्ट साझा किए। कई भक्तों ने लिखा कि महाराज की पदयात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बन चुकी है। आश्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। हालांकि पदयात्रा दोबारा कब शुरू होगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। दिल्ली से वृंदावन पहुंचे श्रद्धालु विनोद शर्मा ने कहा कि महाराज के शब्दों से मन को शांति मिलती है। उनकी तबीयत को लेकर चिंता जरूर है, लेकिन उनका संदेश आस्था मजबूत करता है। वहीं लुधियाना की श्रद्धालु किरण अरोड़ा ने कहा कि प्रेमानंदजी लोगों को भक्ति और सकारात्मक सोच की राह दिखाते हैं। धार्मिक जानकारों का मानना है कि प्रेमानंदजी ने अपने संदेश के जरिए भक्तों को व्यक्ति पूजा से ऊपर उठकर भक्ति और अध्यात्म पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आगामी चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा शिमला, जिला बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर जोर

शिमला,संजू-भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की विशेष संगठनात्मक बैठक प्रदेश कार्यालय दीपकमल में जिला अध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों,संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल तथा पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन...

मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर चर्चा, सीटू ने आंदोलन का बिगुल फूंका

नाहन-:सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक रविवार को नाहन में कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में केंद्र और प्रदेश की मौजूदा आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए मजदूरों,किसानों,खेत मजदूरों, कर्मचारियों,योजना कर्मियों तथा अन्य मेहनतकश वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।बैठक को...

अभय चौटाला का सरकार पर हमला, बोले– ऐलनाबाद की अनदेखी से किसान और जनता परेशान

सिरसा-:सिरसा में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर ऐलनाबाद क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इलाके में पेयजल संकट,सिंचाई के लिए पानी की कमी और किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।अभय चौटाला ने दावा किया कि विधानसभा...

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का विशेष प्रसाद, ऑनलाइन सेवा शुरू

हमीरपुर,अरविंद-:उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर,दियोटसिद्ध से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है।अब देश और विदेश में रहने वाले भक्त मंदिर आए बिना भी बाबा का विशेष प्रसाद अपने घर मंगवा सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिया पोस्ट के सहयोग...

विबी-जी रामजी योजना का लाभ उठाए सरकार, दुष्प्रचार छोड़ बेहतर क्रियान्वयन पर दे ध्यान: जयराम ठाकुर

मंडी-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (विबी-जी रामजी) योजना को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि योजना के संबंध में सरकार द्वारा लगाए गए दिहाड़ी में कमी, अनुदान घटाने और प्रशासनिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.