मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बगवाड़ा में जनसंवाद, अनुराग ठाकुर ने गिनाईं उपलब्धियां

हमीरपुर,अरविंद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित “प्रगति पथ पर” अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद कर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास सुशासन,आधारभूत ढांचे,महिला सशक्तिकरण,युवा कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार महिलाओं,युवाओं,किसानों और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।उन्होंने कहा कि “प्रगति पथ पर” अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि लोगों के बीच जाकर यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि केंद्र सरकार की योजनाओं का उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है।उन्होंने बेहतर सड़क संपर्क,रेल सेवाओं के विस्तार और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल बताया।साथ ही हाल ही में शुरू हुई गुरमुखी एक्सप्रेस का उल्लेख करते हुए यात्रियों के लिए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार चुनावी वादों को पूरा करने में सफल नहीं रही है और प्रदेश की आर्थिक स्थिति चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार से विभिन्न मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। लोगों ने केंद्र और राज्य सरकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे तथा क्षेत्रीय समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को सांसद के समक्ष प्रस्तुत किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे। देर रात...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है।दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक के...

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल(केएनएच)से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

राहुल चावला,धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के दौरान नीना...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर सुरक्षा,यातायात,...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.