/ Jul 28, 2026

HRTC पेंशनर्स को हर माह मिलेगी पेंशन, डेफर वेतन बहाल..CM सुक्खू ने वित्तीय सुधारों के बीच विपक्ष पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को सचिवालय में वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और एचआरटीसी पेंशनर्स के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति,कर्मचारियों के लंबित मामलों और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने दावा किया कि सरकार के वित्तीय सुधारों का असर अब दिखाई देने लगा है और आने वाले समय में कर्मचारियों,पेंशनर्स तथा आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने एचआरटीसी पेंशनर्स की लंबे समय से चली आ रही पेंशन संबंधी समस्या का स्थायी समाधान निकाल लिया है।उन्होंने कहा कि अब सभी एचआरटीसी पेंशनर्स को हर महीने की 7 से 10 तारीख के बीच नियमित रूप से पेंशन मिल जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार हर महीने एचआरटीसी को 20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।पेंशन पर कुल 23 करोड़ रुपये का मासिक व्यय आता है,जबकि शेष राशि निगम अपने संसाधनों से जुटाएगा।सुक्खू ने कहा कि पूर्व में पेंशनर्स को कई-कई महीनों तक पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं रहेगी।इसके अलावा पेंशनर्स और कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए भी सरकार ने 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लागू किए गए ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के फैसलों का सकारात्मक परिणाम सामने आने लगा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार द्वारा आरडीजी बंद किए जाने के बावजूद राज्य सरकार ने वित्तीय प्रबंधन के जरिए हालात को नियंत्रित रखा है।उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में लिए गए कुछ फैसलों से कर्मचारियों को अस्थायी परेशानी जरूर हुई, लेकिन अब सरकार स्थिति को सामान्य करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव,मंत्रियों और विधायकों के वेतन को अस्थायी रूप से स्थगित करने संबंधी अधिसूचना वापस ले ली गई है। उन्होंने कहा कि अगले महीने से इन सभी को नियमित वेतन मिलेगा और लंबित एरियर का भुगतान भी किया जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय स्वयं मुख्यमंत्री के वेतन पर लागू नहीं होगा।सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी बड़ी राहत देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों तथा 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित एरियर का भुगतान जुलाई माह में कर दिया जाएगा।

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी,तब प्रदेश की वित्तीय स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण थी। सरकार लगातार आर्थिक सुधारों के लिए कदम उठा रही है और इसी का परिणाम है कि अब वित्तीय हालात में सुधार दिखाई देने लगा है। उन्होंने दावा किया कि यदि केंद्र सरकार ने आरडीजी बंद नहीं की होती तो हिमाचल 2026 तक आत्मनिर्भरता की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ता।

एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को घेरा।उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जो सिलेंडर करीब 450 रुपये में उपलब्ध था,उसकी कीमत आज एक हजार रुपये से अधिक हो चुकी है।कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है।

वहीं भाजपा सांसद हर्ष महाजन के उस बयान पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी,जिसमें उन्होंने प्रदेश में और इस्तीफों की संभावना जताई थी। सुक्खू ने कहा कि यह कोई गंभीर राजनीतिक मुद्दा नहीं है और ऐसी टिप्पणियों को ज्यादा महत्व देने की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी “नशेड़ी” की बयानबाजी को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.