/ Aug 31, 2026

बरसात को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग अलर्ट.. 206 जेसीबी और 13 हजार कर्मचारी उतारे फील्ड पर

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-आगामी बरसात से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने तैयारियां कर ली है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला सचिवालय में पीडब्ल्यूडी विभाग की रिव्यू बैठक कर बरसात की तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि ठेकेदारों को उनकी परफार्मेंस के आधार पर ही काम दिए जाएंगे। जिन ठेकेदारों के दो कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें तीसरा काम नहीं मिलेगा। पीएम ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में भी दो चरणों के काम पुरे न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया गया है उसी तर्ज पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अन्य निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा न करने वाले ठेकेदारों को काम नहीं दिया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मॉनसून को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की तैयारियां पुरी हो गई है और नई मशीनरी विभाग ने खरीदी है जिन्हें हर डिवीजन में भेजा गया है। 206 जेसीबी ,110 बुलडोजर ,28 नए रोबो मशीन,17 बैली ब्रिज और 13 हजार कर्मचारी फील्ड में तैनात कर दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटा जा सके। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र में नई एनडीए सरकार बनी हैं। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हिमाचल की सड़कों के लिए बजट देने का आग्रह किया जायेगा और भारत सेतु योजना के तहत पुलों के निर्माण के लिए फंड उपलब्ध करवाने का आग्रह किया जायेगा। वहीं प्रदेश के अन्य  एमसी में भी स्मार्ट सिटी सहित अन्य प्रोजेक्ट लाने का प्रयास किया जायेगा।
सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचने वालों को जनता ने दिया चुनाव में जवाब
वहीं विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा था जिसका जवाब विधान सभा उप चुनावों में जवाब दे दिया है। पीएम मोदी और गृह मंत्री ने लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल आकर चुनी हुई कांग्रेस सरकार को कुछ ही दिनों की मेहमान कहा था जो कि अमर्यादित था और इसका जवाब देश की जनता चुनावों में भाजपा को दे दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने राहुल गांधी को विपक्ष का नेता चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह देश के मुद्दों को सदन में पुरी गंभीरता से उठाएंगे। नीट पेपर लीक मुद्दे को भी राहुल गांधी ने मजबूती उठाया है आगे भी मजबूती से विपक्ष के मुद्दे उठाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.