नई दिल्ली (एकता): कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली की ड्रेस में देख सब हैरान रह गए। बता दें कि राहुल ने इस दौरान यात्रियों का सामान भी उठाया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता ने कुलियों से मुलाकात भी की। जननायक राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। कांग्रेस पार्टी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जननायक राहुल गांधी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।’ जब उन्होंने राहुल गांधी को स्टेशन के बाहर देखा तो काफी कुली एक साथ जमा हो गए और उन्होंने अपनी समस्याएं राहुल को बताईं।
कुली भाइयों के बीच जननायक pic.twitter.com/nor4tSyoR8
— Congress (@INCIndia) September 21, 2023
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही आनंद विहार के कुली राहुल गांधी से मिलना चाह रहे थे। हालांकि राहुल इससे पहले सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं और ग्राहकों, बस और ट्रक चालकों से भी मिल चुके हैं। उन्होंने वाहन मैकेनिक और हरियाणा के किसानों से भी बातचीत की थी।
