दिल्ली (एकता): भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद को लेकर विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों-छात्रों को एक एडवाइजरी जारी की है। दरअसल कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को ट्रैवल न करने की चेतावनी दी गई है। अगर कोई कनाडा जाना चाहता है तो उन्हें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। मीडिया सूत्रों के अनुसार विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखकर नागरिकों और छात्रों के लिए ये एडवाइजरी जारी की। गौरतलब है कि इससे पहले कनाडा ने भारतीय Diplomat को Expelled किया है। जिसके बाद भारत ने भी नई दिल्ली स्थित कनाडाई राजनायिक को निष्कासित कर दिया।

जारी की है यह एडवाइडरी
विदेश मंत्रालय ने कनाडा में हिंसा+त्मक गतिविधियों को देखते हुए वहां रहने वाले भारतीयों को सावधान रहने की सलाह दी है। कनाडा में हाल ही में भारत विरोधी एजेंडे के खिलाफ आवाज उठाने वाले भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय के लोगों को निशाना बनाने वाले खतरे सामने आए हैं। वह ऐसे इलाकों में जाने से बचें, जहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं। उन्हें ट्रैवल करने से भी बचना चाहिए। आतं+की पन्नू की धम#की और भारतीय विदेश मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है।
कनाडाई पीएम ने भारत सरकार पर लगाए ये आरोप
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। दरअसल कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के पास यह कारण है कि भारत सरकार के एजेंटों ने ही निज्जर की ह#त्या की है। इस पर भारत ने कनाडा को करार जवाब दिया है। भारत ने कहा कि इस तरह के आरोप सिर्फ उन खालि+स्तानी आतं#की से ध्यान हटाने के लिए दिए जा रहे हैं। जो कि काफी समय से कनाडा में रह रहे हैं।
18 जून को कर दी गई थी ह+त्या
हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून 2023 को कनाडा में गोलि#यां मारकर ह+त्या कर दी गई। वह इस गुरुद्वारे का संचालन करने वाली कमेटी का प्रधान भी था। हरदीप सिंह निज्जर ने 2013-14 में पाकि+स्तान की भी यात्रा की थी।
