दिल्ली (एकता): भारत-कनाडा में टकराव दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री Justin Trudeau के बयान के बाद कनाडा में रह रहे भारतीयों की टेंशन बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर भारत सरकार का एक बड़ा फैसला सामने आया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार भारत ने अगले आदेश तक कैनेडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दी है। आज से कनाडा से भारत के लिए वीजा सेवाओं को सस्पेंड किया गया है। इसके तहत जो कनाडा से वीजा लेकर भारत आना चाहते हैं, उनके लिए वीजा सेवाएं निलंबित की गई हैं।
गौरतलब है कि मोदी सरकार ने बुधवार को कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों खासकर छात्रों के लिए एक एडवाजरी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि वह कनाडा के उन क्षेत्रों में सफर करने से बचें, जहां ऐसी घट+नाएं हुई हैं।
विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइडरी
विदेश मंत्रालय ने कनाडा में हिं$सात्मक गतिविधियों को देखते हुए वहां रहने वाले भारतीयों और देश में यात्रा करने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने एडवाइडरी जारी की है। उन्होंने कहा कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से क्षमा किए जाने वाले घृणा अपराधों और आपराधिक हिं#सा को देखते हुए, वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सावधान रहना होगा। भारतीय नागरिक कनाडा के ऐसे इलाकों में जाने से बचें, जहां इस तरह की घट@नाएं हुई हैं।
