/ Jun 13, 2026

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे करेगा पुख़्ता इंतेजाम, त्यौहारी सीजन में चलाई गई 1700 गाड़ियां भी नाकाफ़ी

भावना,अंबाला(TSN): इस बार त्योहारों के सीजन में यात्रियों को परेशानी न हो इसके मद्देनजर भारतीय रेलवे की ओर से 1700 गाड़ियां चलाई गई हैं। इन गाड़ियों को चलाने के बाद भी यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा हैं, जिसे  रेलवे ने भी स्वीकार किया हैं और इसे अपनी भूल करार दिया हैं। शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय अंबाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में  अंबाला मंडल डीआरएम ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे का मुख्य मकसद दिवाली, भाई दूज और छट पूजा को लेकर अतिरिक्त गाड़ियां चलाकर यात्रियों को सुविधा प्रदान करवाना था। इतनी ट्रेन चलाने के बावजूद यात्रियों को काफी प्रेशानियों का सामना करना जिसको रेलवे ने माना की कहीं न कहीं उनसे चूक हुई हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रेन चलाने की कुछ लिमिटेशन है क्योंकि एनसीआर और ईसीआर में कंजेक्शन हैं। DRM ने अंबाला स्टेशन के वर्ल्ड क्लास के फीचर भी मीडिया से शेयर किए । उन्होंने चंडीगढ़ से अंबाला होते हुए अजमेर तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी जानकारी दी। आने वाले समय में त्यौहारों के सीजन में यात्रियों को को असुविधा न हो इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम करने की बात भी उन्होंने कही। बता दें कि इस बार रेलवे की ओर से इतनी गाडियां चलाने के बावजूद यात्रियों को काफी प्रेशानियों का सामना करना पड़ा था।
डीआरएम ने बताया  कि इस बार त्योहारों के सीजन में अंबाला डिविजन से हमने सात जोड़ी गाड़ी चलाई। उन्होंने कहा कि 10 पासिंग गाड़ी थी जो अंबाला डिविजन ने हैंडल की । उन्होंने कहा की ओवर आल इंडियन रेलवे ने 1700 गाडियां दिवाली और छट पर्व के लिए चलाई। उन्होंने कहा की आने वाले समय में यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसको ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कहीं कमी रही है उसको दूर किया जाएगा और यात्रियों के सुविधा के लिए और गाडियां चलाई जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के री डेवलपमेंट करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जहां पर एयरपोर्ट होता है वहां पर कुछ लिमिटेशन होती है और अब जहां तक हमारी बिल्डिंग है उससे 23 मीटर ऊपर तक हमारी बिल्डिंग जा सकती हैं।
उन्होंने कहा की इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए प्रपोजल फाइनल हो गया है और जल्द ही हम इसके बारे में जानकारी आपसे सांझा करेंगे। उन्होंने कहा कि जो फीचर हमने आपसे शेयर किए वो वर्ल्ड क्लास स्टेशन के फीचर हैं। अंबाला मंडल डीआरएम ने सुरक्षा के मद्देनजर भी फेस्टिवल सीजन के लिए तैयारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए एसी कोचीज में हीटर ऑटो मोड में रहें मैनुअल में न चलें। कहीं पर भी वायर का लूज कनेक्शन न हो।उन्होंने कहा की हमारा स्टाफ़ इसके लिए चैकिंग के लिए लगाया गया हैं। कोई भी यात्री अपने साथ किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ अपने साथ न लेकर आ। उन्होंने कहा की स्टेशन पर लागतार अनाउंसमेंट की जाए ताकि पैसेंजर को चढ़ने उतरने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि ये ड्राइव लागतार फेस्टिवल सीजन में चल रही है और कल रात को भी हमने 42 ट्रेनें चैक की है जिसमें हम किसी भी प्रकार का कोई भी ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला हैं।
चंडीगढ़ से अंबाला होती हुई अजमेर तक शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन
वहीं डीआरएम ने मीडिया को एक खुश खबरी भी दी जिसमें उन्होंने कहा की चंडीगढ़ से अंबाला से होती हुई अजमेर तक वंदे भारत ट्रेन भी मिलने जा रही हैं जिससे अंबाला के लोगों के साथ साथ चंडीगढ़ के लोगों को भी काफी फायदा होगा और लोग इस ट्रेन के जरिए सीधा अजमेर तक जा सकेंगे।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.