20 साल बाद फाइनल में आमने-सामने होंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया, क्या इस बार बनेगा चैंपियन?

अहमदाबाद (एकता): क्र‍िकेट प्रेमियों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारें भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप के फाइनल को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। आखिरकार 20 सालों बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टकराव देखने को मिलेगा। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर जीत हासिल की थी। अब भारत की नजर 2003 में मिली हार का बदला लेने पर है।

अब देखना होगा कि 2003 में मिली फाइनल में हार के बाद इस बार क्या अपना बदला ले पाएंगे कैप्टन रोहित शर्मा के धुरंधर… खास बात यह है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल रविवार यानि (19 नवंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में अपनी किस्मत आजमाई है। वहीं दूसरी तरफ भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया था। अब वह ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियन बनने की तैयारी कर रही हैं।


जानें 2003 में क्या हुआ था?

खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार 10 जीत के बाद फाइनल में पहुंची थी। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में चैंपियन बनी थी। ऑस्ट्रेलिया को 1975 और 1996 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया तब लगातार 8 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार विश्व कप में जीत का परचम लहराया था।

2023 में ऑस्ट्रेलिया जैसी स्थिति में भारत

जानकारी के मुताबिक लगातार 10 जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंचा है। भारत ने ग्रुप राउंड में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। भारत के पास तीसरी बार विश्व कप जीतने का मौका है।

12 साल बाद फाइनल खेलेगा भारत

बताया जा रहा है कि भारतीय टीम विश्व कप में 12 साल बाद फाइनल मैच खेलेगी। गौरतलब है कि पिछली बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। उस समय यह फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराया था। 2003 में उसे सौरव गांगुली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था। आखिरकार अब वह चौथी बार विश्व कप का फाइनल खेलेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.