दिल्ली (एकता): भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट पर मुसीबत बढ़ सकती है। बता दें कि दो टेस्ट मैचों की सीरीज मंगलवार यानि 26 दिसंबर को शुरू हो रही है। सूत्रों के मुताबिक सुपरस्पोर्ट पार्क में खेल जाने वाला पहला टेस्ट सेंचुरियन में बारिश का खत+रा मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा की नजर इतिहास रचने पर है। दरअसल उनकी टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती है। लेकिन टीम इंडिया को डर है कि कहीं मैच के पहले दिन ही मौसम रुकावट न बन जाए। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच पर बल्लेबाजों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। टेस्ट के शुरुआती दिन और दूसरे दिन के ज्यादातर हिस्से में खेल की संभावना बहुत कम है।

मौसम हो सकता है खराब
मैच के दौरान मौसम खराब होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अभी तापमान 34 डिग्री है। ये कम भी हो सकता है। उम्मीद करते हैं कि खेल ठीक रहे। बताया जा रहा है कि टेस्ट के पहले दिन बारिश की संभावना 96 फीसदी है। ऐसे में मैच दिन में ही खेला जाएगा। पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

जानें कितने मैच जीते भारत-दक्षिण अफ्रीका
जानकारी के मुताबिक भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 42 टेस्ट मैच खेले गए हैं। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया अब तक 15 मैच जीती हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डि जोर्जी, डीन एल्गर, एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), कायेल वेरेयेन, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, कगिसो रबाडा।
