तेलंगाना (एकता): तेलंगाना में कैब, ऑटो चालकों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी उन्हें जल्द ही राहत प्रदान करने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार भोजन वितरण, कैब और ऑटो-रिक्शा चलाने वाले जैसे गिग श्रमिकों को 5 लाख रुपए का दुर्घ+टना बीमा देगी। बता दें कि सरकार गिग श्रमिकों को राजीव आरोग्य श्री योजना के तहत 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य कवर प्रदान करेगी। यह फैसला खाद्य वितरण अधिकारियों की एक बैठक में भाग लेते हुए लिया गया।
अगले सत्र में पेश होगा कानून
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राजस्थान में गिग श्रमिकों के लिए मौजूदा नीति का अध्ययन करेगी। खाद्य वितरण कार्यकारी के परिवार को 2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। जिनकी कुछ साल पहले मौ+त हो चुकी थी।
आवेदन जमा करने की सलाह
मुख्यमंत्री ने कैब और ऑटो-रिक्शा चालकों को 28 दिसंबर से 6 जनवरी तक ग्राम सभाओं में अपने आवेदन देने की अपील की। आपको बता दें कि उनके ये आवेदन ऑनलाइन भी जमा हो सकते हैं।
दुर्घटना बीमा योजना क्या है?
इस योजना के अन्तर्गत बीमित परिवार को 10 लाख रुपए तक का दुर्घ#टना बीमा कवर निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। बीमित परिवार के सदस्य/सदस्यों की दुर्घ@टना में मृ+त्यु होने या हाऋदसा के कारण स्थायी पूर्ण क्षति की स्थिति में इस योजना के नियमानुसार आर्थिक सम्बल बीमित परिवार को उपलब्ध कराया जाएगा।
