/ Aug 12, 2026

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

हमीरपुर,अरविंद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से दी गई शिकायत के बावजूद 48 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू, प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

राणा ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की तो भाजपा कार्यकर्ता पहले एसपी हमीरपुर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पुलिस महानिदेशक के समक्ष मामला उठाया जाएगा।वहां भी कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर एफआईआर दर्ज करवाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर राणा ने कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डालना चाहती है तो वह पूरी तरह तैयार हैं।उन्होंने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई में पूरा सहयोग करेंगे और कोर्ट से जमानत भी नहीं लेंगे। पुलिस उन्हें जितने समय तक जेल में रखना चाहे, रख सकती है। उन्होंने इसे प्रदेश की जनता के हित में उनका संघर्ष बताया।राणा ने कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ महज 12 घंटे के भीतर एफआईआर दर्ज कर दी गई, जबकि जनता से जुड़े सवाल उठाने पर उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश में दोहरे मापदंड और दो संविधान स्वीकार नहीं किए जा सकते।उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है, लेकिन इस अधिकार का इस्तेमाल किसी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के लिए नहीं होना चाहिए। राणा ने कहा कि उनकी किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है और वह जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

हमीरपुर,अरविंद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर प्रदेश सरकार के...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते हुए...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ भूपेंद्र-:राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव में...

झारखंड में युवाओं पर कार्रवाई को लेकर बिंदल का कांग्रेस-JMM पर हमला, बोले—राहुल गांधी जवाब दें, युवाओं की आवाज दबाना कैसा लोकतंत्र

शिमला,11 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने झारखंड में रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर लोकतांत्रिक...

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

शिमला,10 अगस्त-:जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है।प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.