राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार से पूछा सवाल, “अपराध में कैसे नंबर वन हो गया हरियाणा”

रोहतक- कांग्रेस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा। मंच से जहां अपराध के मामले में मौजूदा भाजपा सरकार को जमकर कोसा, वही बद.,.मा/शों  को मंच से सीधी चेतावनी दे दी कि समय रहते प्रदेश छोड़कर चले जाएं अन्यथा सत्ता आने के बाद किसी भी गैंगस्टर या बदमाश को बख्शा नहीं जाएगा। ALSO READ THIS https://thesummernews.in/chadunis-big-statement-regarding-the-farmers-movement-said-the-movement-is-not-fought-by-keeping-conditions-he-will-not-fight-the-movement-on-anyones-advice/

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हो गए हैं और इस दौरान प्रदेश सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध के मामले में नंबर वन हुआ है। हर जगह फिरौती और ह/त्या के मामले आ रहे है। वे भाजपा सरकार से सवाल पूछते हैं कि जो प्रदेश विकास के नाम मामले में नंबर वन था वह अपराध के मामले में नंबर वन कैसे हो गया।

उन्होंने कहा कि यह चौपट सरकार है और जब हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो उससे पहले ओम प्रकाश चौटाला और भाजपा की सरकार थी, उस समय बदमाशों के हौसले बुलंद थे। लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार बनने के बाद उन बद.,.मा/शों का सफाया कर दिया गया और अब फिर से वे बद.,.मा/शों और गैं/ग/स्ट/रों को चेतावनी देते हैं कि समय रहते प्रदेश को छोड़कर चले जाएं नहीं तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्यसभा सांसद कांग्रेस दीपेंद्र सिंह हुड्डा की स्पीच

वही टीएमसी द्वारा शाहजहां शेख को पार्टी से निष्कासित करने वह गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा टीएमसी पर सवाल नहीं उठा सकती। क्योंकि हाथरस, उन्नाव जैसे सैकड़ो केस उनके सामने है। उन्होंने कहा कि हम तो टीएमसी के राज में कानून व्यवस्था सही होने का सवाल उठा सकते हैं, लेकिन भाजपा के ऐसे क्रियाकलाप है कि वह उन पर सवाल नहीं उठा सकती।

बाईट उदित राज, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष

इसी कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी पहुंचे थे। उन्होंने माना कि कांग्रेस संगठन बनाने में देरी जरूर हुई है लेकिन संगठन की लिस्ट अंतिम दौर में है और जल्द ही वह सामने आ जाएगी। साथ ही उन्होंने हिमाचल में राजनीतिक उठा पटक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने वहां की सरकार गिराने की साजिश की थी और विधायकों की खरीद फरोख्त करने का काम किया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनकी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया। क्रॉस वोटिंग करने वाले जो नेता अपनी गलती मान लेंगे पार्टी उन पर विचार करेगी और जिन्होंने पार्टी के साथ धोखाधड़ी की है उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.