/ Oct 06, 2026

चार दिनों से इंटरनेट बंद होने के चलते राशन डिपो संचालकों व सीएएसी संचालकों की बढ़ी परेशानी

जींद- पिछले चार दिनों से इंटरनेट बंद होने के चलते राशन डिपो संचालकों व सीएएसी संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन डिपो संचालकों को राशन वितरण के लिए अंगूठा लगाने के लिए दी गई ओपीएस मशीन सिम के सहारे चलती है लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण मशीनें बंद हो गई हैं। राशन डिपो भी बंद रहे, जिस कारण लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। जिले में इस समय दो लाख 29 हजार राशन कार्ड धारक हैं, जो अभी राशन लेने से वंचित हैं। किसानों के दिल्ली कूच के चलते 11 फरवरी से सरकार द्वारा इंटरनेट बंद कर दिया गया था। जिस कारण ओपीएस मशीनों में इंटरनेट बंद हो गया है और मशीन नहीं चली। इस मशीन के माध्यम से राशन लेने वाले का अंगूठा लगाया जाता है और उसका रिकॉर्ड आगे दर्ज हो जाता है। इसके बाद ही राशन दिया जाता है लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण ओपीएस मशीनों पर अंगूठे नहीं लग पा रहे हैं और वह राशन नहीं देने को बेबस हैं। वहीं इंटरनेट और एसएमएस सेवा बंद रहने से सीएससी केंद्रों का अधिकतर कार्य प्रभावित हो रहा है। संदेश सेवाएं बंद रहने से परिवार पहचान पत्र और आधार ओटीपी नहीं पहुंच पा रहे हैं। सीएससी पर काम करवाने आए शहर वासियों ने बताया कि सरकार ने सभी कार्य ओटीपी पर आधारित किए हैं। आधार ओटीपी नहीं आने के कारण सीएससी केंद्रों से पीएम विश्वकर्मा, बैंकिंग लेनदेन, बैंक मित्रए आयुष्मान कार्ड के कार्य नहीं हो पाए। प्रदेश सरकार ने जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट, हरियाणा रिहायशी प्रमाणपत्र, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य योजना फैमिली आईडी आधारित हैं। दिनभर फैमिली आईडी के ओटीपी नहीं आने से इन सेवाओं का कार्य बाधित रहा है।

पेट्रोल पंपों व किराना की दुकान पर भी लेनदेन बाधित

पेट्रोल पंपों व किराना की दुकानों पर क्यूआर कोड से स्कैन करने के बाद ज्यादातार ग्राहक गूगल-पे के माध्यम से भुगतान करते हैं लेकिन मोबाइल इंटरनेट नहीं चलने के कारण लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर किराना की दुकानों पर खुले पैसे को लेकर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

ओटीपी नहीं आने की वजह से हो रही परेशानी

सीएससी जिला प्रबंधक विशाल ने बताया कि जैसे ही एसएमस की सेवा बहाल होगी तो लोगों के काम होने शुरू हो जाएंगे। अभी 15 फरवरी तक सरकार द्वारा ओटीपी व मोबाइल इंटरनेट की सेवा बंद कर रखी है। ज्यादातर अटल सेवा केंद्रों पर वाईपफाई की सुविधा है लेकिन सरकार द्वारा ओटीपी की सेवा अभी बंद कर रखी है। इसके चलते सीएससी पर विभिन्न काम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.