रवि ठाकुर आश्वास्त..बोले BJP की टिकट पर चुनाव भी लड़ेंगे..एक बार फिर से जीत करेंगे हासिल

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- देश भर में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी मतों से जीत हासिल करेगी तो वही हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों सहित तमाम विधानसभा के उपचुनाव में भी बीजेपी के प्रत्याशियों को जीत मिलेगी। यह बात कुल्लू  पहुंचे लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने अटल सदन के सभागार में बीजेपी के द्वारा आयोजित लाहौल स्पीति कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कहीं।
हिमाचल के हित को देखते हुए  की  क्रॉस वोटिंग 
 पूर्व विधायक रवि ठाकुर  ने कहा कि हिमाचल के हित को देखते हुए उन्होंने राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी।  क्योंकि प्रत्याशी हिमाचल से संबंध रखते थे और हिमाचल के हित को देखते हुए उन्होंने इस तरह का कदम उठाया था। लेकिन प्रदेश और लाहौल स्पीति के हित में उनके द्वारा लिए गए फैसले को कांग्रेस सरकार ने असंवैधानिक तरीके से उठाया और उनकी विधानसभा सदस्यता को रद्द किया गया।  जबकि प्रदेश भर के तमाम लाखों लोगों ने कांग्रेस के विधायकों को उनकी काबिलियत के आधार और काम करने की निष्ठा को देखते हुए चुनकर विधानसभा भेजा था। लेकिन अपने क्षेत्र के हित को ध्यान में रखते हुए क्रॉस वोटिंग के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द की गई।  ऐसे में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अब बीजेपी का दामन थामा है। और बीजेपी की टिकट पर वह चुनाव भी लड़ेंगे और विधानसभा में एक बार फिर से जीत हासिल करके प्रदेश में बीजेपी को मजबूत करेंगे.
पूर्व विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस में अब तानाशाही का रवैया दिखता हुआ नजर आ रहा है। जमीन से जुड़े हुए नेताओं को लगातार दरकिनार किया जा रहा है। और प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने मित्रों और चहेतो को कैबिनेट रैंक बांट रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ज्यादा समय तक चलने वाली नहीं है। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी तो वही हिमाचल प्रदेश में भी उपचुनावों के बाद बीजेपी सरकार अपना पूर्ण बहुमत साबित करेगी और हिमाचल में भी बीजेपी सरकार सत्ता में काबिज होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.