शिमला, 9 अगस्त : लम्बे समय से JOA IT परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है.हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने आज लंबे समय से अटके जे ओ आई टी 817 पोस्टकोड का परिणाम घोषणा कर दिया है।
प्रदेश राज्य चयन आयोग के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र संस्थान ने बताया कि JOA IT 817 पोस्टकोड का रिजल्ट निकाल दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसमें 1841 पदों के लिए अभ्यर्थियों की घोषणा कर दी गई है.
