राहुल चावला,मैक्लोडगंज ( TSN)-अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू आज मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मशाला दलाई लामा से मिलने के लिए पहुंचे.वही बौद्ध मंदिर से लेकर दलाई लामा निवास तक पैदल ही अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री गए.
धर्मगुरु को अरुणाचल प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
दलाई लामा से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सुबह परम पावन दलाई लामा से मिलना हुआ,उन्होंने कहा की मुझे देख के अच्छा लगा की गुरु जी के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ, उन्होंने कहा की आज उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की जनता की और से दलाई लामा को अरुणाचल प्रदेश आने के लिए न्योता दिया हैऔर उन्होंने अरुणाचल प्रदेश आने के हमारे निमंत्रण को स्वीकार भी किया है.उन्होंने कहा की दलाई लामा जी ने उन्हे कहा है की जब भी उनकी तबियत ठीक होगी तब वे जरूर अरुणाचल प्रदेश आयेंगे,उन्होंने कहा की अरुणाचल प्रदेश और गुरु जी के बीच में अच्छा संबंध है,उन्होंने कहा की अरूणांचल प्रदेश के हजारों लोगों की ओर से शनिवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में परम पावन दलाई लामा की लंबी उमर के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया जाएगा |
