/ Oct 17, 2026

हिमाचल में सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने पर समीक्षा बैठक, केंद्र ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Shimla,14 September-हिमाचल प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र को मज़बूत बनाने और किसानों-बागवानों के विकास को गति देने के उद्देश्य से आज शिमला में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई।बैठक में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश की चुनौतियों और ज़रूरतों को विस्तार से केंद्रीय मंत्री के सामने रखा।

बैठक में सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों का विवरण प्रस्तुत किया और मौजूदा समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया।इस दौरान किसानों,बागवानों और सहकारी संस्थाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना सहकारिता की मज़बूती से ही पूरा हो सकता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र “सहकार से समृद्धि” इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने हिमाचल को “देश का फल कटोरा” बताते हुए कहा कि बागवानों और किसानों को सहकारिता के ज़रिए सशक्त करना दोनों सरकारों की प्राथमिकता है।

कृष्ण पाल गुर्जर ने बैठक में बताया कि सहकारिता से जुड़े कई केंद्रीय कार्यक्रमों—जैसे NCOL, NCOEL और BBSL—का लाभ हिमाचल को मिलेगा। साथ ही,प्रदेश में सहकारिता विषय को विश्वविद्यालय स्तर पर शुरू करने पर भी चर्चा हुई, ताकि युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर मिल सकें।
बैठक में हिमाचल में कोल्ड स्टोरेज और सीए स्टोर की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करेगा और सहकारी बैंकों को मज़बूत बनाने के लिए पूरा सहयोग करेगा।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सहकारिता क्षेत्र का अग्रणी राज्य रहा है और प्रदेश सरकार शीघ्र ही अपनी सहकारिता नीति लागू करेगी।उन्होंने सुझाव दिया कि पहाड़ी राज्यों के लिए सहकारिता विकास के अलग मानदंड होने चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने सहकारिता विश्वविद्यालय की फीस संरचना को कम रखने की भी मांग रखी, ताकि अधिक से अधिक कॉलेज इससे जुड़ सकें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

गारंटियां अधूरी,योजनाएं बंद—जनता के सवालों से बचने के लिए नए जिलों का मुद्दा उठा रही सरकार: जयराम ठाकुर

चंबा-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए जिलों के गठन का मुद्दा उठा रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक हितों...

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.