Kangra,Rahul-टांडा मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी मशीन का शुभारंभ हो गया है।प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मौसम खराब होने के चलते कांगड़ा न आ पाने पर इस सुविधा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।यह प्रदेश में स्थापित दूसरी रोबोटिक सर्जरी मशीन है। इससे पहले शिमला के चमियाना अस्पताल में इस तकनीक को शुरू किया गया था।
सीएम सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ
उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल,आयुष मंत्री यादवेंद्र कुमार,कैबिनेट मंत्री आर.एस.बाली और फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से प्रदेश में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं।उन्होंने बताया कि अब मरीजों को जटिल सर्जरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें टांडा में ही रोबोटिक तकनीक से बेहतर इलाज मिल सकेगा।
