10 साल की बच्ची के जज्बे को सलाम…दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट बेस कैंप’ पर फहराया तिरंगा

रेवाड़ी (एकता): कहते हैं कि जिंदगी में कुछ करने के लिए हौंसले बुलंद होने चाहिए। हर किसी को अपने तरीके बदलने चाहिए न कि इरादे…फिर देखो कैसे मंजिल नहीं मिलती। ऐसा ही कुछ हरियाणा के रेवाड़ी जिले की 10 साल की आराध्या ने कर दिखाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार आराध्या ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एवरेस्ट बेस कैंप’ पर तिरंगा फहराकर सबको हैरान कर दिया। उसने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित खुम्बू आइसफॉल पर चढ़कर रिकॉर्ड बनाया है। हर कोई उसकी कामयाबी से काफी खुश है।


महज 10 साल की उम्र में पहुंची खुम्बू आइसफॉल

जानकारी के मुताबिक हरियाणा की आराध्या महज 10 साल की उम्र में ही खुम्बू आइसफॉल तक पहुंचने वाली पहली बच्ची है। बताया जा रहा है कि चढ़ाई के समय बच्ची को रास्ते में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इतना ही नहीं बर्फबारी और बारिश में भी उसका हौसला नहीं डगमगाया। आराध्या की मां ने बताया कि वह बड़े होकर एयरफोर्स में भर्ती होना चाहती है, ताकि वह देश की सेवा कर सके।


जानिए कैसे भरी थी आराध्या ने उड़ान

बता दें कि आराध्या रेवाड़ी के गांव हांसाका की रहने वाली है। उसकी मां नर्सिंग की जॉब करती है। खास बात यह है कि जब वो 4 साल की थी तो वह अपने मामा के साथ वेस्ट बंगाल गई थी। आराध्या की रुचि सेना में भर्ती होने के लिए बढ़ती चली गई। इस दौरान वह अपनी मां से मांउट एवरेस्ट के बारे में पूछने लगी, जिसके बाद आराध्या के हौसले को उनके टीचर यतीश ने देखा और कहा कि वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ सकती है। हालांकि माउंट एवरेस्ट पर छोटे बच्चों को चढ़ने की अनुमति नहीं है लेकिन उसके बेस कैंप तक जाया जा सकता है। बस फिर क्या वह अपने टीचर की मदद से वहां पहुंची। उसने अब ठान लिया है कि जब वह बड़ी हो जाएगी तो माउंट एवरेस्ट की आगे की चढ़ाई भी पूरी करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.