/ Jun 29, 2026

Credit Card बनवाने वालों के लिए खुशखबरी…अब बिना इनकम प्रूफ के होगा काम, फॉलो करें ये आसान टिप्स

दिल्ली (एकता): आजकल काफी लोग Credit Card का इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो क्रेडिट कार्ड से ढेर सारे फायदे लेते हैं। इससे आप कई सारे ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा फायदा है यह कि जब भी आप इसके जरिए कोई खरीदारी करते हैं तो आपको उसके और पेमेंट के बीच एक Grace Period मिलता है। क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के कई फायदे हैं। अगर आप भी Credit Card का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। अब आपको बिना इनकम प्रूफ के भी क्रेडिट कार्ड मिल सकता है। बस आपको इसके लिए कुछ आसान टिप्स फॉलो करने होंगे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार आजकल के समय में क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करने वाले लोगों की गिनती में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि बैंक और वित्तीय संस्थान इन कार्ड्स पर अब ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं दे रही हैं। आपने देखा होगा कि आजकल Bank और Financial Institutions ग्राहकों को बिना कुछ कहे क्रेडिट कार्ड दे देते हैं, लेकिन Income Proof की जरूरत पड़ती है। अब ग्राहकों का कहना है कि क्या इसके लिए बिना इनकम प्रूफ के भी यह काम हो सकता है? ऐसा कई बार देखा गया है कि बिजनेस करने वाले या छात्रों को भी इस कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में इनकम प्रूफ न होने के कारण इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी बिना इनकम प्रूफ के क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो इन आसान ट्रिक्स को फोलो करें।  नहीं है इनकम का सबूत, फिर भी बन जाएगा क्रेडिट कार्ड, ये है तरीका

बैंक खाता होना है जरूरी

अब क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपके पास एक बैंक खाता होना जरूरी है। बैंक खाता किसी भी व्यक्ति की Financial पहचान होता है। अगर आप कार्ड का Application देते हैं तो उसमें बैंक खाते की जानकारी देना जरूरी है।

पति या पत्नी के इनकम प्रूफ का कर सकते हैं प्रयोग

कई बार ऐसा होता है कि आपके पास इनकम प्रूफ नहीं होता, तो आप इसके लिए पति या पत्नी के इनकम प्रूफ को भी इसके लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका काम आसान हो जाएगा और क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।

क्या FD पर मिल सकता है क्रेडिट कार्ड

कई बैंक और वित्तीय संस्थान आसानी से FD पर क्रेडिट कार्ड जारी कर देते हैं। इस कार्ड की लिमिट 75 से 80 फीसदी तक हो सकती है। इस तरह के कार्ड को लेने के लिए आपको कोई और इनकम प्रूफ की जरूरत नहीं है।


एक क्रेडिट कार्ड के बदले पाए दूसरा 

जानकारी के मुताबिक अगर आप इनकम प्रूफ के बिना क्रेडिट कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इसके लिए अपने पहले क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। समय-समय पर उसका पेमेंट करके अगर आपने इसकी क्रेडिट हिस्ट्री रखी है तो आपको उसका दूसरा क्रेडिट कार्ड मिल सकता है।

क्रेडिट कार्ड क्या है और कैसे काम करता है?

क्रेडिट कार्ड एक फिज़िकल भुगतान कार्ड है जो आपको फाइनेंशियल संस्थान से क्रेडिट लेने की सुविधा प्रदान करता है। आप खरीदारी करने के लिए प्री-अप्रूव्ड लिमिट का उपयोग कर सकते हैं और अपने बिलिंग साइकिल के भीतर हर महीने ब्याज के साथ उधार ली गई राशि का पुनर्भुगतान कर सकते हैं।

यह बैंक बिना इनकम प्रूफ के देते हैं कार्ड

कोटक महिंद्रा बैंक
भारतीय स्टेट बैंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ बड़ौदा
एक्सिस बैंक

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.