चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, फरीदाबाद के पास महिला ने दिया बेटी को जन्म.. यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने दिखाई मानवता

Faridabad, 3 January-:फरीदाबाद में नए साल के मौके पर इंसानियत और तत्परता की एक मिसाल देखने को मिली, जब चलती ट्रेन में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। यह मामला श्री माता वैष्णो देवी कटरा से जबलपुर जा रही 11450 जबलपुर एक्सप्रेस का है, जिसमें यात्रा कर रही गर्भवती महिला को अचानक समय से पहले लेबर पेन शुरू हो गया।
महिला की पहचान अभिलाषा के रूप में हुई है, जो अपने पति जवाहरलाल के साथ जम्मू-कश्मीर से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गांव सिटोली लौट रही थी। अभिलाषा आठ माह की गर्भवती थी और उसकी डिलीवरी समय से पहले हो गई। शुक्रवार दोपहर जब ट्रेन दिल्ली पहुंची, तभी महिला को हल्का दर्द शुरू हुआ, लेकिन तुगलकाबाद स्टेशन पार करते ही दर्द असहनीय हो गया।महिला की हालत बिगड़ती देख उसके पति ने कोच में मौजूद अन्य यात्रियों से मदद की गुहार लगाई। S-5 कोच में मौजूद महिलाओं ने तुरंत स्थिति को समझते हुए सराहनीय पहल की। उन्होंने चादरें और कंबल इकट्ठा कर सीट के आसपास पर्दा बनाया और अन्य यात्रियों को दूर भेज दिया। इसके बाद कुछ अनुभवी महिलाओं की मदद से ट्रेन में ही सुरक्षित तरीके से डिलीवरी कराई गई और महिला ने बेटी को जन्म दिया।
इस दौरान किसी यात्री ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। ट्रेन को ओल्ड रेलवे स्टेशन फरीदाबाद पर रोका गया, जहां करीब 26 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। रेलवे मेडिकल की महिला स्टाफ मौके पर पहुंची और मां व नवजात बच्ची का प्राथमिक उपचार किया।इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की महिला पुलिस कर्मियों की सहायता से मां और नवजात को एंबुलेंस के जरिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, महिला और उसकी नवजात बेटी दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि महिला और उसका पति जम्मू-कश्मीर में काम करते थे और डिलीवरी की संभावना को देखते हुए गांव लौट रहे थे। इस पूरी घटना में ट्रेन में मौजूद महिलाओं, यात्रियों, रेलवे स्टाफ और पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.