/ Aug 30, 2026

आज से फिर शुरू होगा शिमला विंटर कार्निवल… 8 जनवरी तक जारी रहेगी रौनक

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी में गुरुवार से एक बार फिर शिमला विंटर कार्निवाल की शुरुआत होने जा रही है. गुरुवार शाम मशहूर गायक डॉ. सतिंदर सरताज पहाड़ों का दिल लूटने के लिए खास तौर पर पहुंच रहे हैं. इससे पहले वे शिमला समर फेस्टिवल में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर लोगों का मन मोह चुके हैं. शिमला विंटर कार्निवाल में लोगों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. लोग उन्हें सुनने के लिए खासे उत्साहित हैं.
शिमला विंटर कार्निवाल की शुरुआत 24 दिसंबर को हुई थी और यह दो जनवरी तक चलना था. इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया. इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जनवरी तक राजकीय शोक की घोषणा की. इसी के चलते शिमला विंटर कार्निवल को स्थगित कर दिया गया. अब एक बार फिर इस कार्निवाल की शुरुआत होने जा रही है और यह 2 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक चलेगा.
शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य भी कार्निवाल में भाग लेने रिज पर पहुंचेंगे. इसके अलावा बाहरी राज्यों से आए हुए सैलानी भी यहां सांस्कृतिक संध्या का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.