मुंडाका में हालात पूरी तरह सामान्य, अफवाहों से रहें सतर्क – उपायुक्त

नूंह,13 अगस्त –जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि उपमंडल फिरोजपुर झिरका के गांव मुंडाका में दो युवकों के बीच पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घटना किसी भी तरह से सामुदायिक विवाद नहीं थी, बल्कि स्थानीय स्तर पर हुई कहासुनी थी,जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण और डीएसपी अजायब सिंह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और घटनास्थल का दौरा भी कर चुके हैं। शांति बनाए रखने के लिए फिरोजपुर झिरका में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उपायुक्त ने यह भी चेतावनी दी कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हम सबकी जिम्मेदारी है कि जिले में शांति और भाईचारा कायम रखें,” उन्होंने कहा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

दिल्ली प्रदर्शन पर सीएम मीडिया एडवाइजर का बयान: जनता ने संभाली आंदोलन की कमान,बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

शिमला,संजू-:दिल्ली में वोट चोरी के आरोपों को लेकर हुए प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने भी भागीदारी की।उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।उनके अनुसार, लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर जनता...

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.