कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, TV पर नहीं यहां आएगा नया कॉमेडी Show

मुंबई (एकता): मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। एक बार फिर से वह सबको हंसाने आ रहे हैं। लेकिन इस बार उनका हंसाने का अंदाज कुछ अलग होगा। दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों अपने ‘द कपिल शर्मा शो’ के पुराने सदस्यों के साथ आ रहे हैं। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह शो अब टीवी पर नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर ओटीटी पर देखने को मिलेगा। इस बात का ऐलान कपिल शर्मा ने किया है। आपको बता दें कि इसी साल जुलाई में ‘द कपिल शर्मा शो’ का चौथा सीजन खत्म हुआ था।


अपने नए कॉमेडी शो का किया एलान 

बता दें कि दिवाली के 2 दिन बाद कपिल शर्मा ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने नए शो का ऐलान किया है। कपिल ने फैंस के साथ शो का प्रोमो शेयर किया है, लेकिन बिना शीर्षक वाले शो में कपिल अपने हिट शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के कई पुराने परिवार के साथ नजर आएंगे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

शो का नया प्रोमो साझा कर फैंस को किया खुश 

जानकारी के मुताबिक शो के नए प्रोमो में कपिल अपने मैनेजर को नए घर को सजाने के बारे में बोल रहे हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे वे अपनी पुरानी टीम के सदस्यों को ढूंढ रहे हैं। जैसे ही प्रोमो खत्म होता है, मैनेजर पूछता है कि क्या वह इन लोगों को बाहर फेंकना चाहते हैं। इस पर कपिल हंसते हुए कहते हैं, ‘घर बदला है, परिवार नहीं।’

प्रोमो को मिल रही फैंस की खूब सराहना

कपिल शर्मा के इस प्रोमो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक बार फिर कपिल को स्क्रीन पर देखने में काफी मजा आएगा। एक और यूजर ने कहा, ‘अब देखना है कि इस नए शो में कपिल कौन सा नया धमाल करते हैं।’

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत, मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज, महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी: बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

करनाल, 18 अप्रैल: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

पलवल,18 अप्रैल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.